₹8000 से कम में मिल रहे ये 5 जबरदस्त Smartphone, बैटरी-परफॉर्मेंस मिलेगा बेस्ट!
Smartphones under 8K: कम दाम में जबरदस्त फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो मार्केट में आपके लिए अनेकों ऑप्शन मौजूद हैं। अगर थोड़ी सी रिसर्च कर ली जाए तो आप अपने लिए एक बेहतरीन फोन खरीद सकते हैं। हम यहां कुछ ऐसे फोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जो 5,000mAh से ज्यादा बैटरी, शानदार परफॉर्मेंस और बड़ी डिस्प्ले ऑफर करते हैं।
अच्छी बात यह है कि इनकी कीमत 8,000 रुपये से कम या उसके आसपास है। लिस्ट में Vivo, Redmi, POCO, Samsung और Motorola जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। जानिए इन सभी फोन्स में क्या खूबियां दी गई हैं और आप इन्हें कहां से खरीद सकते हैं।

Vivo Y19e
वीवो के इस किफायती फोन में 5500mAh की बैटरी मिलती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का सेल्फी शूटर दिया गया है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.74 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है। फ्लिपकार्ट पर इस डिवाइस की कीमत 7,999 रुपये है (4GB+64GB वेरिएंट)।
POCO C71

POCO का यह फोन 5200mAh की बैटरी के साथ आता है और इसमें 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन Android 15 पर चलता है और इसमें 32MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है। IP52 रेटिंग के साथ यह वॉटर और स्प्लैश प्रूफ भी है। फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 6,499 रुपये है। इसमें 64GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट्स उपलब्ध हैं।
Redmi A5

Redmi A5 में 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 32MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले है और इसकी कीमत केवल 6,499 रुपये है। यह बजट यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
Motorola G05
Motorola G05 में 5200mAh की बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50MP का कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 12GB तक रैम और MediaTek Helio G81 प्रोसेसर मिलता है, जो इसकी परफॉर्मेंस को बेहतरीन बनाता है। इसकी कीमत 6,999 रुपये है और यह प्लम रेड और फॉरेस्ट ग्रीन जैसे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
Samsung Galaxy F05
सैमसंग का यह बजट स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP+2MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। ब्रांड वैल्यू और भरोसे के हिसाब से यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








