नया फोन लेना है? ₹20000 के भीतर बेहतरीन स्मार्टफोन, मिलेगा मॉडर्न डिजाइन और प्रीमियम फील
अगर आप बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं और चाहते हैं कि ₹20,000 से कम कीमत में भी शानदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन डिस्प्ले और अच्छी बैटरी मिले तो यह खबर आपके लिए है। मार्केट में कुछ ऐसे बेहतरीन ऑप्शन अवेलेबल हैं, जिनकी तरफ आप देख सकते हैं।
मिड-रेंज सेगमेंट में आने वाले ये फोन वैल्यू फोर मनी कहे जा सकते हैं। इनमें iQOO, Poco और Nothing जैसे ब्रांड शामिल हैं। आइए चेक करते हैं पूरी लिस्ट...

iQOO Z10R
iQOO Z10R एक बेहतरीन मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जिसमें 120Hz का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7 प्रोसेसर और लेटेस्ट Android OS मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है और इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कैमरा सेटअप में 64MP का प्राइमरी कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा है। डिजाइन मॉडर्न और प्रीमियम फील वाला है। गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी यह फोन बहुत अच्छा है। 20,000 रुपये के भीतर इसे खरीदा जा सकता है।
POCO X6 Pro
POCO X6 Pro एक पावरफुल मिड-रेंज डिवाइस है, जिसमें MediaTek Dimensity 8300 Ultra प्रोसेसर और 12GB तक की RAM दी गई है। 6.67 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले शानदार व्यूइंग एक्सपीरिएंस देता है। इसकी 5000mAh बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।
रियर में 64MP+8MP+2MP के ट्रिपल कैमरा सेटअप से फोटोग्राफी भी जबरदस्त है। डिवाइस में Android 14 बेस्ड MIUI यूजर इंटरफेस मिलता है और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर ऑडियो क्वालिटी को और बेहतर बनाते हैं। गेमिंग के शौकीनों के लिए भी फोन परफेक्ट है और डिजाइन भी आकर्षक है।
Nothing Phone 3a
Nothing Phone 3a का डिजाइन यूनिक ट्रांसपेरेंट बैक और LED Glyph लाइट्स के लिए जाना जाता है। इसमें Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Android 15 OS का सपोर्ट मिलता है। कैमरे में 50MP का ड्यूल सेंसर सेटअप और शानदार नाइट मोड फीचर्स दिए गए हैं। बैटरी 5000mAh की है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Nothing का क्लीन UI, बगैर ब्लोटवेयर के स्मूद एक्सपीरियेंस देता है। डिस्प्ले और ऑडियो क्वालिटी प्रीमियम है।
Infinix GT 30
Infinix GT 30 मिड-रेंज में गेमिंग के लिए बेस्ट स्मार्टफोन है। इसमें 6.78 इंच का 120Hz AMOLED पैनल, Dimensity 8200 Ultimate प्रोसेसर और 8GB/12GB RAM का विकल्प दिया गया है। फोन में 108MP प्राइमरी कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा है, जिससे फोटोग्राफी लेवल पर कोई कमी नहीं आती। 5000mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग इसके मजबूत फीचर हैं। कंपनी ने इसमें गेमिंग मोड्स, कूलिंग सिस्टम और RGB बैक लाइट के साथ शानदार डिजाइन पेश किया है।


Click it and Unblock the Notifications
