Realme की पहली सालगिरह पर ऑफर्स से भरपूर स्मार्टफोन
चाइनीज कंपनी Realme भारत में अपना पूरा एक साल पूरा करने जा रही है। अपनी इस सालगिराह के चलते कंपनी यूजर्स को कुछ शानदार स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दे रही है, जिसमें Realme 3 Pro, Realme 2 Pro, Realme U1 और Realme 3 जैसे स्मार्टफोन मौजूद हैं।

यूजर्स को फायदा पहुंचाने के लिए कंपनी Realme स्मार्टफोन खरीदने पर MobiKwik से पेमेंट करने पर 15 परसेंट का सुपर कैशबैक भी उपलब्ध करा रही है। कंपनी ने Reliance Jio के साथ भी पार्टनरशिप कर ली है, जिसके चलते ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 84 जीबी डेटा और 5,300 रुपये तक का बेनिफिट भी दिया जाएगा।
Realme 3 Pro के साथ इन हैंडसेट पर डिस्काउंट
कंपनी की यह सेल 3 मई को शुरू होगी, जिसमें कंपनी का लेटेस्ट Realme 3 Pro स्मार्टफोन भी सेल पर उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 710 ऑक्टा-कोर SoC के साथ आता है। स्मार्टफोन में 6.3-इंच की 2.5D डिस्प्ले दी गई है। कैमरा की बात करें तो फोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 16+5 मेगापिक्सल के साथ आता है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 25 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी के साथ Realme 2 Pro, Realme U1 और Realme 3 स्मार्टफोन की ब्रिकी 2 मई से शुरू होगी।
बता दें, कंपनी की वेबसाइट में Realme 3 स्मार्टफोन के नए वेरिएंट को ऑफर के साथ उपलब्ध कराया गया है, जिसमें 3 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। स्मार्टफोन को 9,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। हैं। वहीं, Realme 3 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Realme U1 की बात करें तो स्मार्टफोन को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Realme 2 Pro स्मार्टफोन को ग्राहक 10,990 रुपये में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








