10,000 रुपए के अंदर आने वाले Face Unlock फीचर स्मार्टफोन
अगर आप स्मार्टफोन यूजर हैं, तो आपको पता ही होगा कि इस समय स्मार्टफोन में सबसे हॉट फीचर है फेस रिकॉग्नाइजेशन फीचर। इस फीचर की मदद से यूजर्स स्मार्टफोन के कैमरे के सामने चेहरा लाकर फोन को अनलॉक कर सकते हैं। स्मार्टफोन यूजर्स को ये फीचर काफी पसंद आ रहा है और यूजर्स की डिमांड को देखते हुए लगभग सभी मोबाइल फोन ब्रांड अपने फोन में फेस अनलॉक फीचर दे रहे हैं। फोन का ये पॉपुलर सिक्योरिटी फीचर है।

फेस अनलॉक फीचर को ऐपल आईफोन X के साथ पॉपुलरिटी मिली थी, लेकिन सबसे पहले साल 2011 में एंड्रॉयड 4.0 के लिए लॉन्च किया था। उस समय तकनीक इतनी विकसित नहीं हो सकी थी, इसीलिए ये फीचर पॉपुलर नहीं हुआ। ये फीचर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक के साथ मिलकर काम करता है। हालांकि फेस अनलॉक फीचर की ऑथेंसिटी को लेकर अब सवाल खड़े हो चुके हैं।
खैर अगर आप भी इस फीचर को पसंद करते हैं और अपने बजट में फेस अनलॉक फीचर स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको 10,000 रुपए के अंदर फेस अनलॉक फीचर के साथ आने वाले स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं।
Oppo Realme 1
Realme 1 में 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। कंपनी ने इस फोन को पतले बैजल के साथ पेश किया है और इसका स्क्रीन स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 84.75% है। इस फोन को डायमंड ब्लैक, मूनलाइट सिल्वर और सोलर रेड रंग में खऱीदा जा सकेगा। इस फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया है। ओप्पो सब ब्रांड Realme 1 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर दिया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ये फोन डुअल कोर एआई स्पेसिफिक चिप के साथ आता है। जैसा कि हम बता चुके हैं कि कंपनी ने इस फोन को रैम और स्टोरेज के आधार पर तीन वेरिएंट में पेश किया है। हालांकि इसका 4 जीबी रैम वेरिएंट अगले महीने बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। ये फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर बेस्ड कलरओएस 5.0 पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए Realme 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो ये 8 मेगापिक्सल का है। इस फोन का फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटी 2.0 फीचर के साथ आता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3410 एमएएच की बैटरी दी है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो ये फोन वीओएलटीई, ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ आता है।
Xiaomi Redmi Y2
शाओमी की इस फोन में 5.99 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया है, जो 720x1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। डिजाइन की बात करें, तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पतले बैजल के साथ पेश किया है। फोन के बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है। सिक्योरिटी फीचर के लिए फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर के अलावा फेस रिकॉग्नाइजेशन फीचर दिया है। फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी Y2 में डुअल रियर कैमरा दिया है। ये कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। ये रियर कैमरा ऑटो फोकस (पीडीएएफ), एफ/2.2 अपर्चर, एआई पोर्ट्रेट मोड, पनोरमा मोड और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इसका रियर कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वीडियो शूट कर सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जो एलईडी फ्लैश के अलावा पोर्ट्रेट मोड और एआई स्मार्ट ब्यूटी जैसे फीचर के साथ आता है। शाओमी रेडमी Y2 में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 506 जीपीयू है। ये फोन पोर्ट्रेट मोड और एआई स्मार्ट ब्यूटी जैसे फीचर के साथ आता है। शाओमी रेडमी Y2 को कंपनी ने रैम और स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में पेश किया है। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है और 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। दोनों ही फोन के इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में दो सिमकार्ड स्लॉट और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3080 एमएएच की बैटरी दी है। ये फोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो बेस्ड कंपनी के MIUI 9 ओपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे ऑप्शन हैं।
Honor 7C
हॉनर 7C में 5.99 इंच का TFT LCD IPS डिसप्ले दिया है, जो HD+ 1440×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। ये 14nm ओक्टाकोर स्नैपड्रेगन 450 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी सर्वाधिक स्पीड 1.8GHz है। ग्राफिक्स के लिए स्मार्टफोन में एड्रिनो 506 जीपीयू दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 3 जीबी और 4 जीबी रैम ऑप्शन में पेश किया है। स्टोरेज की बात करें, तो ये 32GB और 64GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हॉनर 7C डुअल रियर कैमरा सपोर्ट के साथ आता है, जो 13MP + 2MP का है। इस फोन में भी वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन का फ्रंट और रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आता है, जो लो लाइट में सेल्फी और फोटोग्राफी का ऑप्शन देता है। ये फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है। इस फोन को पावर देने के लिए 3,000 mAh की बैटरी दी है। सिक्योरिटी फीचर्स की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर के अलावा फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है, जो फोन के बैक पैनल पर मौजूद है। इस स्मार्टफोन को भारत में ब्लैक, गोल्ड और ब्लू कलर के अलावा रेड कलर वेरिएंट में भी खऱीदा जा सकता है।
Infinix Hot S3
इनफिनिक्स हॉट एस3 स्मार्टफोन में 5.7-इंच डिसप्ले HD+ डिसप्ले दिया है, जो 1,440×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। मार्केट में इस समय पतले बैजल के स्मार्टफोन पेश किए जा रहे हैं। कंपनी ने इस फोन को काफी पतले साइड बैजल के साथ पेश किया है, जो इस फोन की स्क्रीन को और भी बड़ा लुक देता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर दिया है। कैमरे की बात करें, तो इनफिनिक्स हॉट एस3 फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जो टाइम लैप्स और ब्यूटिफिकेशन जैसे कई मोड्स के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। Infinix के इस बजट स्मार्टफोन में 1.4गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 435 प्रोसेसर दिया है। ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रिनो 505 GPU चिपसेट दिया है। जैसा कि हम बता चुके हैं कि इस फोन को रैम और स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें 3जीबी रैम-32जीबी और 4जीबी रैम- 64 जीबी स्टोरेज दिया गया है। इस फोन में इंटरनल स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इनफिनिक्स हॉट एस3 स्मार्टफोन कंपनी के कस्टम UI XOS Hummingbird के साथ एंड्राइड 8.0 Oreo पर चलता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 4G LTE और VoLTE सपोर्ट और माइक्रो यूएसबी पोर्ट ऑप्शन दिए हैं।
iVoomi i2
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 5.45-इंच का HD+ डिसप्ले दिया है, जो 720x1440 पिक्सल रिजॉल्यूश के साथ आता है। ये आईपीएस फुल व्यू डिसप्ले है, जो 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। ये डिसप्ले 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। डिसप्ले को पावर देने के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पावरफुल 4000 mAh की बैटरी के साथ पेश किया है। डिजाइन की बात करें, तो कंपनी ने इस फोन को ग्लास बैक पैनल के साथ पेश किया है, जो फोन को प्रीमियम लुक देता है। फोन को पतले बैजल के साथ पेश किया गया है। आईवूमी i2 स्मार्टफोन में 1.5GHz क्वाडकोर मीडियाटेक MTK6739 SoC प्रोसेसर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोनको 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। फोन का स्टोरेज बढ़ाने के लिए 128 GB जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए आईवूमी के इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया है, जो 23 मेगापिक्सल के प्रायमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ आता है। फोन का रियर कैमरा, फ्लैश लाइट, एचडीआर मोड, बोकेह इफेक्ट, पोर्टरेट और पनोरमा मोड के साथ आता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जो फिक्स फोकस और फेस ब्यूटी फीचर्स के साथ आता है। आईवूमी i2 स्मार्टफोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो आउट ऑफ द बॉक्स ओपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। सिक्योरिटी फीचर्स की बात करें, तो कंपनी ने इस फोन को फेस अनलॉक फीचर के साथ पेश किया है। इसके अलावा ये स्मार्टफोन फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ भी आता है, जो फोन के बैक पैनल पर मौजूद है। हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाईफाई 802.11, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, GPS, ब्लूटूथ 4, USB OTG और 3.5mm का ऑडियो जैक दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को ब्रॉन्ज गोल्ड, इंडिगो ब्लू, ऑलिव ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया है। कंपनी इस स्मार्टफोन पर एक साल की और एक्सेसरीज पर 6 महीने की वॉरंटी दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications








