Home
News

इस दमदार 4GB रैम फोन को खरीदें केवल 7,500 रुपए

By Agrahi

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Smartron भारतीय मार्केट में नया फोन लॉन्च करने को तैयार है. इस नए फोन का नाम है t.phone P. यह नया स्मार्टफोन कंपनी 9,000 रुपए से भी कम कीमत में पेश करेगी. फोन के लॉन्च के पहले कंपनी अपने स्मार्टफोन पर काफी बड़ा डिस्काउंट दे रही है.

यह फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन srt.phone, जो ऑनलाइन फिलहाल केवल 7,500 रुपए में मिल रहा है. है न शानदार डिस्काउंट. अब यह भी सुनिए, यह बजट स्मार्टफोन 1 या 2 नहीं बल्कि पूरी 4GB की बड़ी रैम के साथ आता है. यानी कि 8 हजार रुपए से कम की कीमत में आप 4जीबी रैम फोन खरीद सकते हैं.

इस दमदार 4GB रैम फोन को खरीदें केवल 7,500 रुपए

Smartron ने जब इस फोन को मार्केट में पेश किया था तब इसकी कीमत 12,999 रुपए रखी गई थी. इसके दो वैरिएंट हैं, जिनमें एक 4जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. जबकि अन्य 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. हालांकि 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट पर कोई ऑफर नहीं दिया गया है.

Smartron srt.phone साल 2017, मई में भारत में लॉन्च हुआ था. यह हैंडसेट डिसेंट डिज़ाइन के साथ आता है और इसके फीचर्स काफी शानदार हैं. फोन में 5.5 इंच की डिस्प्ले है यह FHD रेजोल्यूशन 1920*1080 पिक्सल के साथ आती है.

4जीबी रैम के अलावा इस फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज का क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर है जिसके साथ फोन में adreno 510 ग्राफ़िक्स यूनिट भी दिया गया है. यह डिवाइस दो वैरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें 32 जीबी और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट शामिल है.

एसआरटी.फोन स्मार्टफोन के खास फीचर्स की बात करें, तो फोन में फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. पावर सपोर्ट के लिए 3000mAh की बैटरी दी गई है. बता दें कि फोन में 2.0 क्विक चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है. साथ ही फोन एंड्रॉयड नॉगट पर चलता है. कनेक्टिविटी के लिए एसआरटी.फोन में 4G VoLTE और LTE दोनों सपोर्ट है.

फोन का कैमरा भी शानदार है, इस फोन में रियर साइड पर आपको 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है. इसमें PDAF, f/2.0 अपर्चर और LED फ़्लैश भी है. वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो कि वाइड एंगल लेंस के साथ आता है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartron srt.phone with 4GB RAM, 32GB storage is now available at just Rs. 7,500. Read more about the device in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X