खरीदें कुछ भी, आपको मिलेगा 10% का ऑफ!
स्नैपडील ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है, इसके तहत खरीदने वालों को 10% का कैशबैक मिलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी के सख्त फैसले के बाद से देश में काफी कुछ बदल गया है। 500-1000 रुपए के नोट के बिना लोग एक दम खाली हो चुके हैं। बैंक बंद हैं, एटीएम खाली नहीं और लोग फिलहाल कैशलेस हैं। अब लोगों के पास सहारा है तो ऑनलाइन शॉपिंग का और डेबिट कार्ड का।

इसी कैशलेस खरीदारी को अब साथ मिल रहा है स्नैपडील का। जी हां! स्नैपडील ने एक बड़ा ही आकर्षक ऑफर ग्राहकों के लिए पेश किया है। जिसके अनुसार वेबसाइट पर खरीदारी के लिए किसी भी बैंक का डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर आपको तुरंत 10 प्रतिशत कैशबैक मिल जाएगा।
लेकिन गौर करने वाली बात है कि यह ऑफर केवल आज तक के लिए है।
वेबसाइट या मोबाइल पेमेंट
यदि आप स्नैपडील के इस डिस्काउंट ऑफर में इच्छुक हैं तो आपको वेबसाइट या मोबाइल पेमेंट मोड में जाना होगा। इसके बाद क्रेडिट या डेबिट कार्ड को चुन कर 'मेक पेमेंट' पर जाएं।
10 % कैशबैक का ऑफर
जब आप इस सेक्शन में जाएंगे तो आपको 10 % कैशबैक का ऑफर मिलेगा। ऑफर पाने के लिए आपको इस पर क्लिक करना है, तभी आप डिस्काउंट पा सकते हैं।
ज्यादा से ज्यादा 500 रुपए का डिस्काउंट
स्नैपडील ने अपने इस ऑफर को देते हुए साफ बताया है कि ज्यादा से ज्यादा ये डिस्काउंट 500 का होगा। ऐसे में आप जब 5000 रुपए तक की खरीददारी या उससे अधिक खरीददारी करेंगे तो आपको 500 रुपए का ही डिस्काउंट मिलेगा।
ध्यान रहें!
स्नैपडील के इस आकर्षक ऑफर के लिए ध्यान रहे कि आप खरीदारी आज ही करें, क्योंकि यह ऑफर आज तक ही सिमित है।
कोई भी कार्ड करें इस्तेमाल
इस ऑफर की सबसे मजेदार बात यह है कि आप खरीदारी के लिए किसी भी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








