गर्लफ्रेंड से दूर रहना चाहते हैं तो डाउनलोड करें ये एप्लीकेशन
अगर आप फेसबुक और ट्विटर पर कुछ अनचाहें दोस्तों से दूर रहना चाहते हैं तो इसके लिए एक नई एप्लीकेशन क्लोक आ गई है जो फेसबुक और ट्विटर पर ऐसे लोगों का एक अलग डेटा बेस बना लेती है जिन्हें आप इगनोर करना चाहते हैं।
इस एप्लीकेशन की मदद से आप कभी भी जान सकते हैं जिन लोगों को आप इगनोर करना चाहते हैं वो आपके कितनी दूर है साथ ही अगर वो शख्स आपके आसपास आने की कोशिश करता है तो ये एप्लीकेशन आपको सचेत भी कर देगी। अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक एप्लीकेशन को बनाने वाली कंपनी का कहना है इससे आप गर्लफ्रेंड, ब्वॉयफ्रेंड, फ्रेंड के अलावा उन सभी व्यक्तियों को ट्रैक कर सकते हैं जिनसे आप दूर रहना चाहते हैं।

एप्लीकेशन में यूजर उन सभी कॉन्टेक्ट को अगल कर सकता है जिनसे वो दूर रहना चाहता है। यानी अगर आप किसी व्यक्ति से दूर रहना चाहते हैं लेकिन उसे इस बात का पता न चलें तो ये एप्लीकेशन आपको उससे दूर रहने में मदद करेगी। एप्लीकेशन को बनाने वाले ब्रॉयन मूर और बजफीड के पूर्व क्रिएटिव डायरेक्ट क्रिस बाकर के अनुसार ये हर उम्र के लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। फिलहाल ये एप्लीकेशन आईस्टोर में ही उपलब्ध है लेकिन जल्द ये दूसरे प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध होगी।


Click it and Unblock the Notifications







