इंग्लैंड सौर तूफानों पर रखेगा नजर
कल्पना कीजिए कि आप तपती गर्मियों में अपने घर के अंदर बिना बिजली, बिना टीवी कार्यक्रम, बिना मोबाइल और बिना इंटरनेट कनेक्शन के रहने के लिए मजबूर हों, तब क्या होगा। असल में सौर तूफान पृथ्वी पर ऐसी परिस्थितियां पैदा कर सकते हैं। ऐसी भयानक संभावना के चलते ही इंग्लैंड में सरकार ने मौसम की भविष्यवाणी करने वाली एक नई सेवा शुरू की है, जो सौर तूफान की पूर्व चेतावनी देगा।

विज्ञान समाचार की जानी मानी पत्रिका 'नेचर' में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड ने तीन वर्षो में 75 लाख डॉलर खर्च कर इस अंतरिक्ष मौसम सेवा की स्थापना की है तथा यह अगले वर्ष अप्रैल से बिना रुके अपने सेवाएं देने लगेगा। इस सेवा को इंग्लैंड का मौसम विज्ञान विभाग संचालित करेगा। इसके तहत सूर्य के वायुमंडल में चलने वाले चुंबकीय सौर तूफान द्वारा अंतरिक्ष में ऊर्जावान पदार्थो की किरणें उत्सर्जित करने से अंतरिक्ष के मौमस में आए गंभीर परिवर्तन की पूर्व सूचना दी जाएगी।

इस तरह के सौर तूफान उपग्रहों को क्षतिग्रस्त कर सकते हैं, जीपीएस प्रणाली को निष्क्रिय कर सकते हैं, विद्युत सेवाएं बाधित कर सकते हैं, रेडियो किरणों को बाधित कर सकते हैं तथा पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में भारी तबाही कर सकते हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications