Home
News

क्‍या आप फेसबुक से बोर हो चुके हैं?

1 मिलियन यूजर को समेटे फेसबुक भले ही पूरी दुनिया में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली सोशल नेटवर्किंग साइट हो लेकिन अब धीरे-धीरे युवाओं का एक वर्ग ऐसा भी है जो फेसबुक से अब बोर हो चुका है। इनमें से हो सकता है आप भी एक हों, इन लोगों का कहना है फेसबुक शुरुआत में जितना ज्‍यादा उन्‍हें अच्‍छा लगता अब नहीं लगता इसके कई कारण है जिनमें से ज्‍यादातर लोगों का कहना था फेसबुक की वजह से उनका ज्‍यादातर समय फोटो लाइक करने और स्‍टे्टस अपडेट करने में ही जाता था।

लेकिन अब वे अपने काम को ज्‍यादा समय दे पाते हैं, इसके अलावा फेसबुक में फोटो लाइक करने के साथ स्‍टेट्स अपडेट करना अब एक रूटीन हो चुका है जिससे काफी लोग बोर होने लगे हैं, हालाकि फेसबुक समय समय पर अपने पेज में कुछ नई चीजें जोड़ता रहता है, इसके अलावा हाल ही में फेसबुक ने फेसबुक होम नाम की एप्‍लीकेशन भी लांच की है जो फोन की स्‍क्रीन में ही आपको लाइव अपडेट और कई दूसरे ऑप्‍शन प्रोवाइड करती है।

बेकार पोस्‍ट भी शेयर करना

बेकार पोस्‍ट भी शेयर करना

पिछले महिने फेसबुक पर एक ऐसे प्रोडेक्‍ट को लोग शेयर कर रहे थे जिसमें कोई खास बात नहीं थी लेकिन सिर्फ दोस्‍तों के शेयर करने की वजह से उस प्रोडेक्‍ट में करीब 300 लोगों ने शेयर किया। क्‍या कभी आपने ऐसी किसी फोटो को अपने फेसबुक में शेयर किया है। लोग अब पोस्‍ट को शेयर तो करते हैं लेकिन कईयों को इससे अब बोरियत होने लगी है।

कभी न खत्‍म होने वाले लाइक

कभी न खत्‍म होने वाले लाइक

फेसबुक में आप अब तक कितनी फोटो और स्‍टेट्स लाइक कर चुके हैं शायद ये आपको भी न मालूम हो और आगे भी इसी तरह से फोटो लाइक करते रहेंगे जो एक रोटीन का रूप ले चुका है।

कुछ ज्‍यादा ही गॉ‍सिप और ड्रामा है यहां

कुछ ज्‍यादा ही गॉ‍सिप और ड्रामा है यहां

फेसबुक में रोज ढेरों स्‍टेट्स शेयर किए जाते हैं, कई कंपनियों ने तो अपने ऑफिस में फेसबुक को बैन कर रखा है, उनका कहना है फेसबुक बंद करने से उन्‍हें काफी फायदा हुआ है पहले लोग फेसबुक में अपना काफी समय देते थे जिसकी वजह से वे अपने काम में ध्‍यान नहीं दे पाते थे लेकिन फेसबुक बंद करने के बाद कंपनी के रेवन्‍यू में काफी बढ़ोत्‍तरी हुई है। आपको जानकारी काफी हैरानी होगी पूरी दुनियां में फेसबुक में करीब 1 मिलियन फॉलोवर है जिनमें से 618 मिलियन लोग फेसबुक में रोज लॉगइन करते हैं।

फेसबुक से बेहतर है मेल

फेसबुक से बेहतर है मेल

इंटरनेट को भले ही हम इंटरटेनमेंट का जरिया मानते हों लेकिन इंटरनेट इंटरटेनमेंट से ज्‍यादा जानकारी का बड़ा स्‍त्रोत हैं। ऐसा ही कुछ अंतर फेसबुक और ईमेल में भी है जरा सोंचिए आप ईमेल को जाने कितने दिनों से चेक कर रहे है लेकिन आज तक उससे बोर नहीं हुए होंगे क्‍योंकि आप कभी भी कोई मेल चेक करें इससे हमें जानकारी ही मिलती है लेकिन फेसबुक में ऐसा कुछ भी नहीं हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X