Home
News

अमेजन से परेशान हुई सोनाक्षी सिन्हा...! मंगवाया हेडफोन, मिला लोहा

आजकल भारत में ऑनलाइन शॉपिंग करने का चलन काफी बढ़ गया है। पिछले कुछ सालों में घर बैठे ऑनलाइन समान खरीदने की परंपरा काफी तेजी से बढ़ी है। इसका फायदा बहुत सारी ई-कॉमर्स कंपनियों को भी हुआ। पहले लोग ऑनलाइन शॉपिंग पर भरोसा नहीं करते थे। लोगों को डर रहता था कि उनका समान ठीक होगा या नहीं। हालांकि ई-कॉमर्स कंपनियों ने बढ़िया सर्विस प्रदान करके लोगों का भरोसा जीता। इस वजह से ही फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी कंपनियों का बोलबाला भी हो गया।

अमेजन से परेशान हुई सोनाक्षी सिन्हा...! मंगवाया हेडफोन, मिला लोहा

Amazon से परेशान हुई सोनाक्षी

ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज इतना ज्यादा बढ़ने के बाद भी ग्राहक ई-कॉमर्स कंपनियों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं कर पाते हैं। इसका कारण खुद कंपनी ही है। आय दिन देश के किसी ना किसी कोने से ई-कॉमर्स कंपनियों की शिकायतें आती है। इस बार शिकायत बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने की है, लिहाजा ख़बर बनना तो लाजमी है। सोनाक्षी सिन्हा ने अमेजन के खिलाफ शिकायत की है।

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने अमेजन से एक हेडफोन मंगवाया था। जिसके बदले में उन्हें बॉक्स के अंदर एक लोहे का टुकड़ा मिला है। सोनाक्षी ने कस्टमर सर्विस से भी मदद लेने की कोशिश की लेकिन वहां भी कोई कार्यवाई नहीं हुई। इसके बाद परेशान सोनाक्षी सिन्हा अपने ट्विटर हैंडल से अमेजन की शिकायत करते हुए ट्वीट कर दिया है।

अमेजन से परेशान हुई सोनाक्षी सिन्हा...! मंगवाया हेडफोन, मिला लोहा

सोनाक्षी ने अपने ट्वीट में उस लोहे के टुकड़े की फोटो अटैच करते हुए लिखा, "मैंने बोस का हेडफोन ऑर्डर किया था और देखिए मुझे उसकी जगह पर क्या मिला है। यह अच्छी तरह से पैक एक बंद डिब्बे में काफी शानदार लग रहा था लेकिन सिर्फ बाहर से। ओह और आपकी कस्टमर सर्विस भी मदद नहीं करना चाहती है, जो इसे और भी बदतर बनाती है"।

सोनाक्षी ने अपने दूसरे ट्वीट में भी उस लोहे के टुकड़े की फोटो को अटैच करते हुए लिखा, "क्या कोई 18,000 रुपए में इस लोहे के टुकड़े को खरीदना चाहता है, चिंता ना करें इसे मैं बेच रही हूं, अमेजन नहीं, इसलिए आपको वहीं चीज मिलेगी जो आप ऑर्डर कर रहे हो"।

बस फिर क्या था, सोनाक्षी के ट्वीट करते ही तमाम मीडिया चैनल, वेबसाइट, सोशल मीडिया में अमेजन की शिकायत फैल गई। इस हंगामे के बाद अमेजन ने सोनाक्षी को जवाब देते हुए उनसे माफी मांगी और कहा कि, जो हुआ वैसा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए था। हम इस बारे में गंभीरता से जांच करेंगे।

ट्विटर पर इस बवाल के बाद जनता कैसे चुप बैठ सकती है। लोगों ने भी अमेजन को ट्रोल और सोनाक्षी पर तंज करना शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि अब लगता है कि आम लोगों और सेलिब्रेटी में कोई अंतर नहीं है। दोनों में काफी समानता है। अमेजन जैसे आम लोगों के साथ करता है वैसा ही सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी करता है। इस तरह के कई लोग बहुत सारी बातें बनाने लगे।

बहराल, इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि अमेजन इनती बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है। ग्राहकों को कुछ भी खरीदना हो तो उनके दिमाग में पहला या दूसरा नाम अमेजन का ही आता है। वहीं अमेजन जब सोनाक्षी सिन्हा जैसी सेलिब्रेटी को भी समान की गलत डिलिवरी कर सकता है और उसके बाद कस्टमर सर्विस भी नहीं देता तो आम ग्राहकों को कैसी सर्विस देता होगा। आखिरकार ई-कॉमर्स कंपनियों पर ग्राहक कब आंख बंद करके भरोसा करना शुरू करेंगे...?

Best Mobiles in India

English summary
Even after the online shopping craze increases, customers are unable to fully trust the e-commerce companies. The reason is the company itself. Earnings day complaints from e-commerce companies from any corner of the country. This time the complaint is made by Bollywood actress Sonakshi Sinha, so the news is so lazy.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X