फेसबुक लाइव पर एक और सुसाइड, 29 मिनट तक चला ये विडियो
फेसबुक पर सोनीपत के दीपक ने की लाइव सुसाइड, करीब 29 मिनट तक चलता रहा विडियो।
एक बार फिर फसबू पर मौत का लाइव तांडव देखा गया है। सोनीपत के दीपक ने शनिवार को शाम फेसबुक पर लाइव आत्महत्या की। फांसी के फंदे में झूले दीपक ने जब विडियो लाइव का सुसाइड करने की कोशिश की तो बहन ने पहला कमेंट किया, 'भाई ऐसा मत कर'। लेकिन दीपक ने तब तक इस घटना को अंजाम दे दिया था।

ये मामला सोनीपत का है। मृतक दीपक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने दिल्ली पुलिस की एक महिला कॉन्सटेबल और एएसआई पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। दीपक ने इसके साथ एक 60 पेज की एक डायरी भी छोड़ी है, जिसमें उसने अपने ऐसा करने का पूरा कारण बताया है।
अपने एंड्रायड स्मार्टफोन में ऐसे शॉर्ट और एडिट करें विडियो, नहीं चाहिए कोई सॉफ्टवेयर!
शनिवार शाम को लाइव जाने से पहले दीपक ने अपने बेटे के साथ एक फोटो अपलोड की। इसके बाद उसने फोन को ऐसी जगह पर रखा जहां उसे सुसाइड करते हैं हुए साफ़ देखा जा सके। दीपक ने फंदा लगाया और फांसी पर चढ़ गया। ये हिला कर रख देने वाली घटना को जब दोस्तों ने देखा तो पहले मजाक समझा लेकिन कुछ देर तक जब दीपक लटका रहा तो सभी के होश उड़ गए।
परिजनों को सूचित किया गया, जिसके बाद दीपक को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने दीपक को मृत घोषित कर दिया गया है। फेसबुक पर ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है। हाल ही में बंगलुरु के एक युवक ने मुंबई के एक होटल से फेसबुक पर लाइव सुसाइड की थी।


Click it and Unblock the Notifications