सोनी के होनामी में होगा 20 मेगापिक्सल कैमरा, नोकिया 1020 को देगा कड़ी टक्कर
सोनी और नोकिया के बीच जल्द कड़ी टक्कर शुरु होने वाली है क्योंकि सोनी जल्द होनामी नाम का नया स्मार्टफोन लांच करने पर विचार कर रही है जिसमें 20 मेगापिक्सल का कैमरा लगा होगा, जानकारों के अनुसार 20 मेगापिक्सल वाले इस फोन को नोकिया के 41 मेगापिक्सल वाले लूमिया 1020 से टक्कर लेने के लिए लांच किया जा रहा है।
पढ़ें: देखें एक नजर : अगस्त में कौन कौन से मोबाइलों ने दी दस्तक
ऑनलाइन सोनी होनामी की कई पिक्चर भी लीक हुईं हैं। ऑनलाइन वेबसाइट ई प्राइज की माने तो 20 मेगापिक्सल कैमरा के साथ होनामी में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी लगा होगा। हैंडसेट में 5 इंच की स्क्रीन के साथ एंड्रायड 4.2 जैली बीन ओएस होगा। हालाकि कंपनी ने आधिकारिक रूप से अभी इसकी कोई जानकारी नहीं दी है।
पढ़ें: सोनी एक्सपीरिया जेड अल्ट्रा टॉप 10 ऑनलाइन डील्स
सोनी ने 4 सितंबर को बर्लिन में होने वाली आईएफए 2013 के लिए प्रेस को इन्वाइट किया है जिसे देखकर लगता है सोनी IFA 2013 में होनामी को लांच कर सकता है। अगर नोकिया लूमिया से इसकी तुलना की जाए तो 1020 में 41 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो होनामी से कम है वहीं सैमसंग का गैलेक्सी
एस4 जूम भी सोनी और नोकिया स्मार्टफोन की रेस में शामिल है। अब देखना ये हैं कि सोनी का होनामी नोकिया लूमिया 1020 को कितनी टक्कर दे पाता है।
पढ़ें: माइक्रोमैक्स के 5 दमदार ड्युल कोर प्रोसेसर स्मार्टफोन
ऑनलाइन सोनी होनामी की कुछ लीक तस्वीरें
Sony Honami leaked images
सोनी होनामी की कुछ लीक पिक्चर
Sony Honami leaked images
सोनी होनामी की कुछ लीक पिक्चर
Sony Honami leaked images
सोनी होनामी की कुछ लीक पिक्चर
Sony Honami leaked images
सोनी होनामी की कुछ लीक पिक्चर
सोनी एक्सपीरिया की पिक्चर गैलरी देखने के लिए क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








