सोनी की नई पॉवर CP-V3A, जमकर चार्ज करिए अपना स्मार्टफोन
स्मार्टफोन में अगर बैटरी न हो तो वो किस काम का, अक्सर पिकनिक पर जाते वक्त या फिर कहीं टूर पर जाते समय सबसे ज्यादा दिक्कत फोन को चार्ज करने में आती है। सोनी ने मोबाइल और दूसरे गैजेटों के लिए नया अपग्रेड CP-V3A पोर्टेबल चार्जर लांच किया है जिसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, सीपी वी3 ए को 6 अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ बाजार में लांच किया गया है।
पढ़ें: नन्हा सा प्रोजेक्टर जो आपको देगा बड़ी स्क्रीन का मज़ा

इससे पहले सोनी ने CP-V3 2000 एमएएच पोर्टेबल चार्जर लांच किया था जिसे अपग्रेड करते हुए सोनी ने 3000 एमएएच बैटरी वाली CP-V3A पॉवर बैंक पेश की है। सोनी CP-V3A में लीथियम ऑयन पॉलिमर बैटरी दी गई है जो 1000 चार्ज देती है इसके बाद भी बैटरी 90 प्रतिशत तक चार्ज की जा सकती है। बैटरी को यूएसबी पोर्ट की मदद से चार्ज कर सकते हैं।
पढ़ें: 5 लेटेस्ट स्मार्टफोन जो इस हफ्ते आप खरीद सकते है

सोनी CP-V3A पोर्टेबल यूएसबी चार्जर में दिए गए फीचर
सोनी मैन्यूफैक्चर लीथियम ऑयन पॉलिमर रीचार्जेबल बैटरी
6 अलग-अलग कलर ऑप्शन
38.8 x 99.0 x 19.0 एमएम साइज, 86 ग्राम वेट
एक्सपीरिया साइबर शॉट कैमरा, वॉकमैन चार्जिंग कैपेबिलिटी
माइक्रोयूएसबी केबल
कीमत- 1590 रुपए


Click it and Unblock the Notifications







