Home
News

घर पर मिलेगा सिनेमाहॉल जैसा मजा! Sony ने लॉन्च किए बड़ी स्क्रीन से लैस Smart TV

Sony BRAVIA 2 II Series: अगर आप घर पर ही सिनेमाहॉल जैसा मजा लेना चाहते हैं, तो आपकी ये चाहत पूरी हो सकती है। दरअसल, हाल ही में Sony ने भारत में अपने स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो को एक्सपैंड किया है, जिसमें कंपनी बड़ी स्क्रीन वाले कई स्मार्ट टीवी लेकर आई है।

नए 4K Ultra HD LED TV कई एडवांस फीचर्स और स्मार्ट कैपिबिलिटीज से पैक किए गए हैं। नई सीरीज को गूगल टीवी के साथ इंटीग्रेट किया गया है। यह सीरीज स्मूथ और बेहतर इमर्सिव होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन की गई है।

Sony ने लॉन्च किए बड़ी स्क्रीन से लैस Smart TV

5 स्क्रीन साइज में हुई एंट्री

Sony BRAVIA 2 II सीरीज 5 साइज में आती है। इनमें 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच मॉडल शामिल हैं। सभी में Sony X1 4K प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। यह विजुअल नॉइज को घटाता है, जिससे पिक्चर क्वालिटी बेहतर होती है। साथ में लाइव कलर टेक्नोलॉजी कलर रिप्रोडक्शन को इनहान्स करती है।

जबकि 4K X-Reality PRO फुल HD कंटेंट को 4K रेजॉल्यूशन के करीब ले जाता है। मोशनफ्लो XR सुनिश्चित करता है कि फास्ट स्पीड वाले विजुअल्स क्लियर दिखाई दें।

Sony Bravia 2 II प्राइस और अवेलेबिलिटी

Sony Bravia 2 II स्मार्ट टीवी लाइनअप की शुरुआती कीमत 50,990 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत इस पर 5000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है, साथ में EMI ऑप्शन भी अवेलेबल है। ब्राविया 2 II देशभर में सोनी के रिटेल स्टोर्स और मेन इलेक्ट्रॉनिक्स आउटलेट्स पर बिक्री के लिए मौजूद है। इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से भी खरीदा जा सकता है।

Sony Bravia 2 II स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

नए स्मार्ट टीवी में 20W का साउंड निकालने वाले ट्विन ओपन बैफल स्पीकर हैं, साथ ही बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए डॉल्बी एटमॉस और DTS:X सपोर्ट भी है। इसमें क्लियर फेज तकनीक भी है जो स्पष्ट, अधिक नेचुरल साउंड के लिए ऑडियो को बेहतर बनाती है।

इसमें यूजर्स को 10,000 ऐप्स, 700,000 मूवीज और टीवी एपिसोड्स का एक्सेस मिलता है। ये गूगल टीवी पर रन करते हैं। यूजर्स टीवी को गूगल असिस्टेंट से भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें एपल यूजर्स के लिए एयरप्ले और होमकिट के लिए बिल्ट-इन सपोर्ट मिलता है।

गेमिंग के लिहाज से देखें तो लाइनअप में ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM) और ऑटो एचडीआकर टोन मैपिंग दिया गया है। स्मार्ट टीवी खुद ही गेम मोड से स्टैंडर्ड मोड पर स्विच हो जाते हैं। यह कंटेंट पर निर्भर करता है।

सोनी ने अपने मूवी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म सोनी पिक्चर्स कोर को भी पैकेज में शामिल किया है। यह सर्विस सैकड़ों मूवी का एक्सेस देती है। सोनी की प्योरस्ट्रीम तकनीक का यूज करके 80mbps तक की स्ट्रीमिंग उपलब्ध है, जो 4K ब्लू-रे डिस्क की क्वालिटी से मिलती है।

टीवी एक वॉयस-सक्षम रिमोट के साथ आता है जो यूजर्स को सरल वॉयस कमांड के साथ टेलीविजन को खोजने और कंट्रोल करने की अनुमति देता है। सोनी ने BRAVIA 2 II सीरीज को X-Protection PRO से लैस किया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X