जापानी बाजार में सोनी ने उतारा नया अवतार
सोनी ने जापानी बाजार में अपनी पकड़ को और मजबूत बनाते हुए एक्सपीरिया ए4 लांच किया है, हालाकि फोन की कीमत के बारे में अभी कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। हां इसके फीचरों पर नजर डालें तो ये हाईमिडिल क्लास रेंज में ए4 को उतारा गया है। कंपनी ने हैंडसेट को जापान में एनटीटी डोकोमो के साथ मिलकर पेश किया है।
पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट ने लांच किया लूमिया 540, कम दाम में ज्यादा काम

कौन से फीचर दिए गए हैं इस फोन में,
फोन में 4.6 इंच की ट्राइल्यूमियस स्क्रीन दी गई जिसके साथ एक्स रियलिटी इंजन भी दिया गया है। 2.5 गिग क्वॉड कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 801, 330 जीपीयू के साथ 2 जीबी की रैम दी गई है।
एंड्रायड लॉलीपॉप 5.0 के साथ फोन में 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है अगर यूजर को ज्यादा स्पेस चाहिए तो माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट से 128 जीबी तक एक्पेंड कर सकताहै। फोन कितना बैटरी बैकप देता है इसके बारे में खास जानकारी नहीं मिल पाई है मगर इसमें 2300 एमएएच की बैटरी लगी हुई है।
पढ़ें: सेल्फी खींचने के चक्कर में गंवाई जान

कैमरा
एक्सपीरिया ए4 में 20.7 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, लिड फ्लैश और एक्समोर आरएस सेंसर, 2.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा हुआ है।
दूसरे फीचर
हैंडसेट को ग्रे, पिंक, ब्लू और व्हाइट कलर में लांच किया गया है। कनेक्टीविटी के लिए यूजर को वाईफाई, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ 4.0, 3.5 एमएम जैक, 3जी जैसे फीचर दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications