Home
News

नज़रे बनाए रखें, आज 12 बजे से शुरु हो रही है Sony PS5 की प्री-बुकिंग

गेमिंग की दुनिया में सोनी PS5 एक बार फिर ट्रेंड कर रहा है, प्‍लेस्‍टेशन 5 उन गेमिंग कंसोल्‍स में से एक है जिन्‍हें खरीदने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। ज्‍यादा डिमांड के चलते स्‍टॉक आते ही कुछ ही सेकेंड के भीतर ये आउट ऑफ स्‍टॉक हो जाता था, अगर आप सोनी पीएस5 को लेने का मन बना रहे हैं तो तैयार हो जाइए क्‍योंकि आज 12 बजे से कई ऑनलाइन रीटेलर्स पर इसकी सेल शुरु हो जाएगी। सोनी ने PS5 फरवरी के महिने में भारत में लांच किया था। इस बार PS5 का स्‍टैंडर्ड एडीशन 49,990 रु में बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगा।

नज़रे बनाए रखें, आज 12 बजे से शुरु हो रही है Sony PS5 की प्री-बुकिंग

कहां से कर सकते हैं Sony PS5 pre-order

आज 12 बजे से PS5 सोनी सेंटर ऑनलाइन स्‍टोर ShopatSC के अलावा ऑनलाइन रिटेलर्स जैसे क्रोमा, विजय सेल्‍स, प्रीपेड गेमर कार्ड और गेम्‍स द शाप पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्‍ध हो जाएगा। एक बात और अगर आप पहले से सोनी की साइट से इसे प्री-ऑर्डर कर चुके हैं तो दोबारा सोनी वेबसाइट से इसे ऑर्डर नहीं कर पाएंगे यही नियम पीएस5 के डिजिटल एडीशन पर भी लागू होगा हालाकि इसकी एसेसरीज लेने पर कोई भी नियम लागू नहीं है ये जितनी चाहे उतनी साइट से खरीद सकते हैं।

ई कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट भी कमिंग सून टैग के साथ PS5 प्री-ऑर्डर के लिए लिस्‍टेड है बेहतर यही होगा अगर आप इसे लेने का प्‍लान बना रहे हैं तो ऑनलाइन साइट्स पर अपनी नज़र बनाए रखें हो सकता है स्‍टॉक आते ही ये फुल हो जाए।

इससे पहले 17 मई को PS5 और PS5 का डिजिटल एडीशन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्‍ध कराया गया था लेकिन कुछ सेकेंड के बाद ही स्‍टॉक खत्‍म हो गया। सोनी अपने ग्राहकों को कोविड की वजह से स्‍टॉक सिमित होने की जानकारी दे रहा है।

सिस्‍टम स्‍पेसिफिकेशन

जीपीयू
10.28 TFLOPs, 36 CUs पर 2.23GHz

जीपीयू आर्किटेक्चर
कस्‍टम RDNA 2

मैमोरी /इंटरफे़ज
16GB GDDR6/256-bit

मैमोरी बैंडविद
448GB/s

इंटरनल स्‍टोरेज
कस्‍टम 825GB SSD

I/O थ्रूपुट
5.5GB/s (Raw), टिपिकल 8-9GB/s (कंप्रेस्‍ड )

एक्‍सपेंडेबल स्‍टोरेज
NVMe SSD स्‍लॉट

एक्‍सटर्नल स्‍टोरेज
USB HDD सपोर्ट

ऑप्‍टिकल ड्राइव
4K UHD ब्‍लू रे ड्राइव

 
Best Mobiles in India

English summary
Today 12 o clock third time in India PS5 goes on sale, if you are planning to buy PS5 then keep eyes on amazon, flipkart and other e commerce site because of covid stock are limited. check out from where you can pre order PS5 PlayStation and how to book.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X