भारत में लॉन्च हुआ Sony RX10 IV, कीमत 1,29,990 रु
सोनी ने अपने नए कैमरा Sony RX10 IV को अब भारत में लॉन्च कर दिया है। यह ऑल इन वन कैमरा है, जिसे कंपनी ने पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया था। यह डिवाइस ब्रिज कैमरा के साथ आता है जिसके साथ सुपरज़ूम फंक्शनलिटी भी दी गई है।

सोनी ने अपने इस शानदार कैमरे की कीमत 1,29,990 रुपए रखी है। Sony RX10 IV में एक carl zeiss Vario-Sonnar T* 24-600mm लेंस दिया गया है जो कि 25x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है। यह कैमरा 14 अक्टूबर से अल्फा फ्लैगशिप स्टोर्स और सभी बड़े इलेक्ट्रॉनिक आउटलेट्स पर मिलेगा।
कंपनी का कहना है कि RX10 IV उन यूज़र्स के लिए खास है जो कि जो बेहतर स्टिल्स और मूवीज़ को कैप्चर करना चाहते हैं। इसमें काफी खूबियां RX10 III से ली गई हैं, लेकिन इस कैमरा पर यूज़र्स की फीडबैक और डिमांड को ध्यान रखते हुए काम किया गया है।
यह डिवाइस 4K मूवीज की रिकार्डिंग में सक्षम है। इसका LCD स्क्रीन झूकनेवाला है, जो 'टच फोकस' और 'टच पैड' फीचर से लैस है। पिछले साल जारी की गई RX10 III को भी बड़ी सफलता मिली थी, जिसके बाद कंपनी ने नई RX10 IV में 24 फ्रेम प्रति सेकेंड (FPS) लगातार शूटिंग का फीचर दिया है जो फुल AF/AE ट्रैकिंग से लैस है।
कंपनी का दावा है कि इसमें दुनिया का सबसे तेज 0.03 सेकेंड का हाई-स्पीड ऑटो फोकस (AF) है, जिसमें 315 फोकल-लेन फेज-डिटेक्शन एएफ पॉइंट्स है।
कंपनी का कहना है कि इसमें 315 फेज-डिटेक्सन AF प्वाइंट्स है। साथ ही इसमें 'हाई डेंसिटी ट्रैकिंग एएफ' 'टेक्नोलॉजी है। इसका शटर मोड पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक है, हालांकि यूजर की जरूरत को देखते हुए इसमें मैकेनिकल शटर मोड भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








