Home
News

फोटोग्राफी के शौकीन इस फोन को देख झूम उठेंगे, कितनी है Sony Xperia 1 VII की कीमत?

Sony ने अपने पॉपुलर Sony Xperia 1 VII स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। नया फोन फोटोग्राफी करने वालों के लिए कमाल की खूबियां लेकर आता है। इसमें पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है, जिसमें एक्समोर टी और आरएस सेंसर शामिल हैं।

इनमें सबसे खास है 1/1.35-इंच का प्राइमरी रियर सेंसर और 48MP का रेजोल्यूशन है। नए स्मार्टफोन में 6.5 इंच डिस्प्ले दी गई है, जो सोनी ब्राविया टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें 30W Fast Charging 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

कितनी है Sony Xperia 1 VII की कीमत?

Sony Xperia 1 VII की कीमत

सोनी एक्सपीरिया 1 VII की कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए GBP 1,399 (लगभग 1,56,700 रुपये) है। मॉस ग्रीन, ऑर्किड पर्पल और स्लेट ब्लैक में उपलब्ध यह फोन अब कई यूरोपीय मार्केट्स में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

सोनी एक्सपीरिया 1 VII की खूबियां

यह डुअल सिम (नैनो+ईसिम) डिवाइस एंड्रॉइड 15 पर चलता है, जिसमें सोनी 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ 4 प्रमुख OS अपग्रेड की गारंटी देता है। 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, DCI-P3 कलर गैमट की पूरी कवरेज और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन से लैस है, जिसे बेहतर क्लियरिटी के लिए सोनी के ब्राविया ट्यूनिंग द्वारा बढ़ाया गया है।

इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ लाइट सेंसर हैं, साथ ही पीछे की तरफ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की सेफ्टी भी है। सोनी एक्सपीरिया 1 VII स्नैपड्रैगन 8 एलीट मोबाइल प्लेटफॉर्म पर चलता है। इसे 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

दमदार हैं फोटोग्राफी फीचर्स

फोटोग्राफी के लिहाज से देखें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर है। सेटअप में 85 से 170 मिमी तक की ऑप्टिकल जूम कैपिबिलिटीज के साथ 12MP का सोनी एक्समोर RS मोबाइल सेंसर भी शामिल है, साथ ही 16 मिमी फोकल लंबाई के साथ 1/1.56-इंच पर 48MP का अल्ट्रावाइड सोनी एक्समोर RS सेंसर भी है।

यह अल्ट्रावाइड कैमरा पिछले मॉडल के 1MP सेंसर की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड है। कैमरा सिस्टम सोनी के अल्फा डिवीजन की तकनीक से लैस है। सामने की तरफ 12MP का सेल्फी कैमरा है।

यह LDAC, DSEE, डॉल्बी एटमॉस, 360 रियलिटी ऑडियो और क्वालकॉम aptX अडैप्टिव को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5, GPS/AGPS, GLONASS, NFC, USB टाइप-C पोर्ट और वाई-फाई 6 शामिल हैं। इसके अलावा इसमें सुरक्षित बायोमेट्रिक ऑथंटिकेशन के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है। गेमर्स के लिए, Xperia 1 VII रिमोट प्ले कम्पैटिबिलिटी, गेम एन्हांसर, FPS ऑप्टिमाइजर और क्विक 240Hz टच स्कैनिंग रेट जैसी सुविधाओं से भरा हुआ है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X