Home
News

Sony Xperia 5 ii: बेहतरीन कैमरा सेटअप और अन्य फीचर्स के साथ लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन

Sony कंपनी के स्मार्टफोन के बारे में आपने आखिरी बार कब सुना था...? शायद काफी पहले...! सोनी कंपनी अब अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन का नाम Sony Xperia 5 II है। इस स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन के बारे में कुछ जानकारी लीक हो गई है।

सोनी कंपनी का नया फोन

सोनी कंपनी का नया फोन

मीडिया में आई एक लीक रिपोर्ट के अनुसार इस फोन का ऑस्पेक्ट रेशियो 21:9 होगा। इसे सिनेमा वाइड भी कहा जा रहा है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz की रिफ्रेश रेट वाला है। इसके अलावा ये एक 5जी सपोर्ट वाला फोन होगा। इस फोन में कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट को भी प्रोसेसर के रूप में शामिल करेगी।

गज़ब का होगा कैमरा सेंसर

गज़ब का होगा कैमरा सेंसर

इस फोन में कंपनी 6.51 इंच की फुल एचडी+ एचडीआर अमोलेड वाला डिस्प्ले देगी। इसका टच सेंपलिंग रेट भी 240 हर्ट्ज़ वाला होगा। इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी 3 रियर कैमरा दे सकती है। इसका पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल का होगा, जो 24 एमएम फोकल लेंथ और 82-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला होगा। ये एक वाइड एंगल लेंस वाला कैमरा होगा।

अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा खास

अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा खास

वहीं इसका दूसरा कैमरा भी 12 मेगापिक्सल का हो सकता है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा। ये कैमरा सेंसर 124-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू और 16 एमएम फोकल लेंथ के साथ आएगा। इन सबके अलावा इस फोन के पिछले हिस्से का तीसरा कैमरा भी 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस के साथ आएगा। हालांकि आपको बता दें कि इसके फ्रंट कैमरा के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

17 सिंतबर को लॉन्च होने की संभावना

17 सिंतबर को लॉन्च होने की संभावना

Sony Xperia 5 II के कैमरा लेंस पर Zeiss T* की ब्रांडिंग दिखाई दे रही है। इस फोन के दाहिने तरफ एक फिज़िकल शटर बटन भी दिए जाने की बात कही जा रही है और जो कि एक 3.5 एमएम के ऑडियो जैक से भी लैस होगा।

कल यानि गुरुवार को जापान की इस इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी ने सोनी एक्सप्रीरिया के नए फोन की घोषणा की है लेकिन उसमें प्रॉडक्ट का नाम कंपनी ने नहीं बताया है। स्मार्टफोन के जानकारों और रिपोर्ट के मुताबिक ये कहा जा रहा है कि इस फोन को 17 सितंबर के दिन एक लाइव इवेंट में पेश किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
When was the last time you heard about a Sony company smartphone ...? Probably long ago ...! Sony company is now about to launch its new smartphone. The name of this smartphone is Sony Xperia 5 II. Some information about all the specifications and design of this smartphone has been leaked.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X