Home
News

Sony Xperia L4 हुआ लॉन्च, तीन कैमरा और दमदार बैटरी

Sony Xperia L4 को अब ऑफिसियल तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। ये नया सोनी एक्सपीरिया एल 4, ट्रिपल कैमरा सेटअप यानि तीन कैमरों के साथ लॉन्च किया गया है। एक्सपीरिया एल4 को एक्सपीरिया एल3 का अपग्रेड वर्जन के रूप में लॉन्च किया गया है। इस फोन की सबसे खास बात ये है कि इस फोन में ट्रिपल कैमरा और बड़ी बैटरी दी गई है।

Sony Xperia L4 हुआ लॉन्च, तीन कैमरा और दमदार बैटरी

कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात ही सबसे पहले करते हैं। इस फोन में कंपनी ने 13 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी सेंसर दिया है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। इस फोन का दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। ये एक वाइड एंगल कैमरा है, जिसमें 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 2 मेगापिक्सल का भी एक तीसरा सेंसर दिया है। इन सबके अलावा इस फोन में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा भी दिया है, जो 78 डिग्री FoV के साथ एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है।

डिस्प्ले और प्रोसेसर

इस फोन में कंपनी ने 6.2 इंच की एचडी+ वाइड डिस्प्ले दी है। इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6762 चिपसेट दिया हुआ है। यह फोन Android 9 Pie पर बेस्ड कंपनी के मल्टी-विंडो यूआई पर चलता है। इस फोन में कंपनी ने 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज भी दिया हुआ है। इस स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी फीचर्स

इन सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के अलावा इस फोन में कंपनी ने कनेक्टिविटी के भी तमाम फीचर्स को शामिल किया है। दो नैनो सिम को सपोर्ट करने वाले इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, WiFi 802.11, A/B/G/N, Bluetooth 5, GPS/A-GPS, NFC, USB टाइप सी समेत एक 3.5 एमएम का हेडफोन जैक भी दिया गया है।

बैटरी बैकअप

इस फोन में कंपनी ने 3,580 एमएएच की एक बैटरी भी दी है। इस फोन की बैटरी के भी कंपनी ने लॉन्च के वक्त दावा किया है कि इसकी वजह से फोन का स्टैड बाई टाइम काफी ज्यादा रहेगा। इस फोन का वजन भी ज्यादा नहीं है। सोनी कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार इस फोन का वजन 178 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Sony Xperia L4 has now been officially launched. This new Sony Xperia L4 has been launched with triple camera setup i.e. three cameras. The Xperia L4 has been launched as an upgrade version of the Xperia L3. The most special thing about this phone is that this phone has a triple camera and a large battery.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X