Home
News

सोनी ने लॉन्च किए सबसे सस्ते Xperia R1 और Xperia R1 Plus स्मार्टफोन

By Agrahi

सोनी ने भारत में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इन स्मार्टफोन को Sony Xperia R1 और R1 plus नाम से पेश किए गए हैं। यह डिवाइस कंपनी ने मिड रेंज सेगमेंट में उतारे हैं, जिससे कंपनी अपने मिड सेगमेंट ग्राहकों को लुभाना चाहती है।

सोनी ने लॉन्च किए सबसे सस्ते Xperia R1 और Xperia R1 Plus स्मार्टफोन

सोनी एक्स्पीरिया आर1 और आर1 प्लस ग्लोबली सबसे पहले भारत में लॉन्च किए गए हैं। यह स्मार्टफोन सभी सोनी सेंटर और मेजर मोबाइल स्टोर्स में मिलेंगे। इनकी सेल 10 नवम्बर से शुरू होगी। इन स्मार्टफोन को फ्लिप्कार्ट और अमेज़न से भी खरीदा जा सकता है।

सोनी ने लॉन्च किए सबसे सस्ते Xperia R1 और Xperia R1 Plus स्मार्टफोन

सोनी एक्स्पीरिया आर1 की कीमत 12,990 रुपए रखी गई है जबकि सोनी एक्स्पीरिया आर1 प्लस 14,990 रुपए में पेश किया गया है। दोनों फोन में ब्लैक और सिल्वर कलर वैरिएंट मिलेगा।

Sony Xperia R1 और R1 plus 5.2 inch की HD TFT डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1280*720 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 2.5D ग्लास के साथ आता है। दोनों ही फोन में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया है। एक्स्पीरिया आर1 प्लस में 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज दी गई है जबकि आर1 में 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल स्टोरेज है। इस स्टोरेज को माइक्रोएसडीकार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Sony Xperia R1 Plus, Xperia R1 launched in India: Two cheaper priced smartphones from Sony. REad more about the device in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X