14,000 रुपए कम हुई स्मार्टफोन की कीमत, इसमें है 3जीबी रैम और 23एमपी कैमरा
सोनी के स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्स की कीमतें 14,000 रुपए और कम हो गई हैं
सोनी एक्सपीरिया एक्स की कीमतों में फिर गिरावट, 14,000 रुपए घटी फोन की कीमत। बता दें कि इससे पहले सोनी के इस फोन की कीमत में 10,000 रुपए की कटौती की गई थी। 48,990 रुपए की कीमत में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन अब फ्लिप्कार्ट पर अपनी नई कीमत 24,990 रुपए में उपलब्ध है।

सोनी एक्सपीरिया एक्स भारत में पिछले साल लॉन्च हुआ था, भारत में यह स्मार्टफोन ग्रेफाइट ब्लाक, लाइम गोल्ड, रोज और वाइट रंगों में मिलेगा।
सोनी एक्सपीरिया एक्स के स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करें तो फोन में 5 इंच की ट्रिल्युमिनयस डिस्प्ले दिया है, जो फुल एचडी रेजोल्यूशन के साथ आता है। फोन में 2620 mAh बैटरी है, को कि कंपनी के अनुसार 2 दिनों का बैटरी बैकअप देता है। यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। ड्यूल सिम सपोर्ट इस स्मार्टफोन में 1.8 MHz हेक्सा कोर स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर है।

सोनी के इस फोन की खासियत इसका कैमरा है, इसमें 23मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। इसके कैमरा फीचर में क्विक लॉन्च, 5x क्लियर इमेज ज़ूम, 24mm वाइड एंगल जी लेंस आदि शामिल हैं। फोन का फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, इसमें मोबाइल सेंसर के लिए एक्स्मोर आरएस दिया है। फोन में ड्यूल सिम के अलावा 4जी LTE सपोर्ट, ब्लूटूथ, एनएफसी, वाईफाई रिमोट प्ले, फ़ास्ट और सिक्योर अनलॉक आदि फीचर्स भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications







