सोनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xperia XZ की कीमत हुई कम
सोनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xperia XZ की कीमत हुई कम, अमेज़न पर है उपलब्ध
सोनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xperia XZ की कीमत में कटौती की गई है। यह स्मार्टफोन 49,990 रुपए में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसकी कीमत काफी कम कर दी गई है। फोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट है, जहां इसकी कीमत 41,990 रुपए है, जो कि लॉन्च कीमत से 8000 रुपए कम है।

सोनी Xperia XZ स्मार्टफोन पिछले साल अक्टूबर माह में लॉन्च हुआ था। लॉन्च के दौरान इसकी कीमत 49,990 रुपए थी, लेकिन इसका एमआरपी 51,990 रुपए था। अमेज़न पर सोनी Xperia XZ 39,990 रुपए की कम कीमत में उपलब्ध है, जो कि कंपनी के वेबसाइट पर दी गई कीमत से भी कम है।

सोनी स्मार्टफोन अपने कैमरे और डिज़ाइन को लेकर जाने जाते हैं। सोनी Xperia XZ की खासियत है कि इस फोन में तीन रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं। फोन में 13 मेगापिक्सल वाइड एंगल फ्रंट कैमरा भी है। फ़ोन में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, इसके साथ इसमें कोर्निंग गोरिला ग्लास 4 प्रोटेक्शन है। फोन में के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 820 और 3जीबी रैम है। फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी है। सोनी का यह स्मार्टफोन यूएसबी टाइप सी कनेक्टिविटी के साथ आता है। फोन में 2900mAh बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








