Home
News

इंडिया में आज लॉन्च होगा Sony Xperia XZ1, जानें कीमत और फीचर्स

By Neha

जापान की कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सोनी 25 सितंबर को इंडिया में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xperia XZ1 लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने IFA 2017 में अपने फ्लैगशिप डिवाइस Sony Xperia XZ1 के साथ Xperia XZ1कॉम्पेक्ट और Xperia XA1 को पेश किया था। इस फोन को नई दिल्ली में आयोजित इवेंट में लॉन्च किया जा रहा है। आइए जानते हैं इसकी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

 इंडिया में आज लॉन्च होगा Sony Xperia XZ1, जानें कीमत और फीचर्स

कंपनी ने अपने फ्लैगशिप फोन Sony Xperia XZ1 में कई खास फीचर्स पेश किए हैं। अगर बात इसकी कीमत की करें, तो ये फोन 45,334 रुपए का हो सकता है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर फीचर मौजूद है, जो पावर बटन के रूप में है। अगर इसके कलर वेरिएंट की बात करें, तो ये मूनलाइट ब्लू, वीनस पिंक, वार्म सिल्वर और ब्लैक रंग में अवेलेबल होगा। अब जानते हैं इसके अन्य फीचर्स के बारे में।

एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 में 19 मेगापिक्सल का मोशन आई एक्समॉर आरएस सेंसर कैमरा है। इससे आप 4के वीडियो भी रिकॉर्ड कर पाएंगे। रियर कैमरा 5 एक्सिस स्टेबलाइज़ेशन और 960 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड से स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकेगा। फ्रंट पैनल पर सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें सोनी के एक्समॉर आरएस मोबाइल इमेज सेंसर का इस्तेमाल हुआ है।

फोन में मेटल यूनीबॉडी के साथ आता है। इसमें एंड्रॉइड 8.0 ओरियो अपडेट है। Sony Xperia XZ1 में 64 बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम और ग्राफिक्स के लिए 540 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसमें 1080x1920 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 5.2 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। साथ ही इसमें गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है।

इस स्मार्टफोन में 64 जीबी का स्टोरेज है, जिसे बढ़ाकर 256 जीबी तक कर सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी ओटीजी, यूएसबी टाइप-सी और जीपीएस शामिल हैं। पावर के लिए 2700 एमएएच की बैटरी है, जो 3.0 क्विक चार्ज की क्षमता रखती है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे आईपी68 सर्टिफिकेशन मिला है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Sony Xperia XZ1 Launching in india Today. more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X