भारत में 25 सितंबर को लॉन्च होगा sony xperia xz1
हाल ही में टेक इवेंट IFA 2017 में सोनी ने अपना स्मार्टफोन sony xperia xz1 पेश किया था। अब कंपनी इस फोन को भारत में पेश करने जा रही है। टेक कंपनी सोनी ने इसके लिए इंवाईट भेजना शुरू कर दिया है। यह इवेंट दिल्ली में 25 सितंबर को दिया जाएगा।

यूएस में sony xperia xz1 की कीमत $699.99 रखी गई है, जो कि 45,000 रुपए के करीब है। भारत में भी इस फोन की कीमत ये ही हो सकती है। यह स्टाइलिश दिखने वाला फोन कई शानदार कलर्स में भी आता है। कंपनी ने इवेंट के दौरान जानकारी दी थी कि यह फोन सितंबर में एंड्रायड oreo अपडेट के साथ आएगा।
ये हैं फीचर्स
सोनी का यह हाई एंड स्मार्टफोन 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 64 बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन की रैम 4जीबी की है जबकि इसमें अड्रेनो 540 GPU दिया गया है। इस फोन में 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन मेटल बॉडी के साथ आता है।
Sony xperia xz1 में मोशनआय 19 मेगापिक्सल एक्स्मोर आरएस सेंसर कैमरा दिया गया है। यह फोन शानदार स्लो-मोशन वीडियो कैप्चर कर सकता है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी LTE ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी ओटीजी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और GPS आदि ऑप्शन दिए गए हैं। सोनी का यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा, जो कि इसके पॉवर बटन में दिया है। इस फोन में 2700mAh बैटरी है और यह क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








