Home
News

Sony Xperia XZ4: 52MP वाले बैक कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च

MWC 2019 इवेंट का समय काफी नजदीक आ गया है। जिसके चलते सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपनी अपनी तैयारियों में लग गई है। बता दें, सोनी कंपनी ने इवेंट के चलते इनवाइट भेजना भी शुरु कर दिया है। खबरों से पता चलता है कि सोनी MWC 2019 में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xperia XZ4 को लॉन्च करेगी। Sony Xperia XZ4 स्मार्टफोन काफी चर्चा में है। इंटरनेट में हैंडसेट को लेकर कई जानकारी सामने आई है। हालांकि एक बार फिर Xperia XZ4 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन लीक हुई हैं।

Sony Xperia XZ4: 52MP वाले बैक कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च

लीक स्पेसिफिकेशन

Gizmochina द्वारा पेश की गई रिपोर्ट से पता चलता है कि Sony Xperia XZ4 स्मार्टफोन चाइनीज सर्टिफिकेशन एजेंसी TENAA पर स्पॉट हुआ है। जिसमें बताया गया है कि स्मार्टफोन 21:9 का एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आएगा। वहीं, स्मार्टफोन 2.84GHz octa-core SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा। जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 के साथ भी आ सकता है। बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन में 8जीबी रैम और 256जीबी तक स्टोरेज दी जा सकती है।

जिसे बढ़ाया भी जा सकता है। स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो Sony Xperia XZ4 को ट्रिपल लेंस कैमरा सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है। जिसका पहला सेंसर 52मेगापिक्सल और दूसरा, तीसरा सेंसर क्रमश: 26मेगापिक्सल और 8मेगापिक्सल का हो सकता है। Sony Xperia XZ4 स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए 24मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Sony MWC will launch its flagship smartphone Xperia XZ4 in 2019. The Xperia XZ4 smartphone is quite in discussions. There is a lot of information about the handset in the internet. However once again the specification of the Xperia XZ4 smartphone has leaked. Let's tell you about it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X