Home
News

वाटरप्रूफ स्‍मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया जेड अल्ट्रा में कितना दम है आइए देखें

सोनी ने एक्‍सपीरिया सीरीज के अंदर एक और नया स्‍मार्टफोन जेड अल्‍ट्रा भारतीय बाजार में उतारा है। कंपनी के अनुसार ये दुनिया का सबसे पतला और फुल एचडी वॉटरप्रूफ स्‍मार्टफोन है इससे पहले सोनी जी नाम का वॉटरप्रूफ और डस्‍टप्रूफ स्‍मार्टफोन लांच कर चुकी है। 2 अगस्‍त से सोनी जेड अल्‍ट्रा मार्केट में मिलने लगेगा।

एक महिने पहले सोनी ने जेड अल्‍ट्रा को मार्केट में लांच करने की घोषणा की थी। जेड अल्‍ट्रा की कीमत 46990 रुपए रखी गई है अब आप सोंच रहे होंगे इतनी ज्‍यादा कीमत में ऐसे कौन से फीचर है जो इसमें मिल रहे हैं। दोस्‍तों कीमत भले ही ज्‍यादा हो लेकिन इसके फीचर भी कोई कम नहीं हैं। आईए बात करने में जेड अल्‍ट्रा में दिए गए फीचरों के बारे में। (फीचरों के बारे में पढ़ने के लिए स्‍लाइड पर क्लिक करें )

Display Xperia Z Ultra

Display Xperia Z Ultra

एक्‍सपीरिया जेड अल्‍ट्रा में फुल एचडी ट्राइल्‍यूमियस डिस्‍प्‍ले एक्‍स रियलिटी के साथ दिया गया है, जिसमें यूजर को ब्राइट कलर के साथ बड़ी स्‍क्रीन की वजह से बेहतर पिक्‍चर व्‍यू मिलता है।

Design & Durability

Design & Durability

जेड अल्‍ट्रा दुनिया के सबसे पतले स्‍मार्टफोनों में से एक है जिसकी मोटाई 6.5 एमएम है और भार 212 ग्राम, इसके साइज की वजह से इसे पकड़ने में काफी आसानी रहती है। फोन के साइड एल्‍यूमीनियम बटन और मेटल के साइड पैनल दिए गए है। 1.5 मीटर वॉटरप्रूफ रजिस्‍टेंट के साथ ये डस्‍ट प्रूफ भी है। स्‍क्रीन प्रोटेक्‍शन के लिए फोन के बैक और फ्रंट टेम्‍पर्ड ग्‍लास दिया गया है।

Productivity

Productivity

लेटेस्‍ट जेड अल्‍ट्रा में रिस्‍पांसिव स्‍क्रीन दी गई है जो पेंसिल प्रयोग करने पर भी अच्‍छा रिस्‍पांस देती है यानी आप फोन में अपने नोट्स आसानी से लिख सकते हैं वो भी बिना स्‍क्रीन लॉक ओपेन किए। इसके साथ फोन में पहले से कई मल्‍टीटास्‍किंग एप्‍लीकेशन इंस्‍टॉल हैं।

Processor and Battery

Processor and Battery

नए एक्‍सपीरिया जेड अल्‍ट्रा में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 800 प्रोसेसर दिया गया है जो एस 4 में दिए गए प्रो से 75 प्रतिशत ज्‍यादा तेजी से काम करता है। ये न सिर्फ ज्‍यादा अच्‍छी परफार्मेंस देता है बल्‍कि फोन का बैटरी भी कम खर्च होती है।

Xperia Z Ultra Camera

Xperia Z Ultra Camera

सोनी एक्‍सपीरिया जेड अल्‍ट्रा में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है जिसमें नेक्‍स जनरेशन बीएसआई लाइट सेंसर और एक्‍समोरी आरएस सेंसर लगा हुआ है। इसका सुपीरियर ऑटोमोड अच्‍छी पिक्‍चर कैपचर करने में काफी मदद करता है साथ में सीन रिकॉगनाइजेशन और नॉयस रिडक्‍शन जैसे फीचर भी उपलब्‍ध हैं।

Xperia Z Ultra Connectivity

Xperia Z Ultra Connectivity

एक्‍सपीरिया जेड में कनेक्‍टीविटी के सभी लेटेस्‍ट फीचर दिए गए हैं। जैसे एनएफसी,वन टच लिस्‍निंग म्‍यूजिक, वॉयरलैस स्‍पीकर और हेडफोन, इसके अलावा आप अपने फोन को स्‍मार्टफोन टीवी से कनेक्‍ट करके फोन कंटेंट भी एक्‍सेस कर सकते हैं।

sony Xperia Z Ultra feature video

सोनी एक्‍सपीरिया जेड अल्‍ट्रा फीचर

sony experia z ultra display

सोनी एक्‍सपीरिया जेड अल्‍ट्रा डिस्‍प्‍ले

sony experia z ultra Design & Durability

सोनी एक्‍सपीरिया जेड अल्‍ट्रा डिजाइन और ड्यूरेबिल्‍टी

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X