Home
News

सोनी एक्‍सपीरिया जेड 1 की टॉप 10 धमाकेदार डील्‍स

सोनी ने एक्‍सपीरिया जेड 1 इंडियन मार्केट में 44,990 रुपए में उपलब्‍ध है लेकिन कई ऑनलाइन साइटों में इसे आप कम कीमत में भी खरीद सकते हैं एक्‍सपीरिया जेड 1 के साथ सोनी का 20.7 मेगापिक्‍सल कैमरा एसेसरीज भी बाजार में पेश की गई थी जिसे खरीदने के लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

डील्‍स से पहले आईए बात करते हैं जेड 1 के फीचरों के बारे में, जेड 1 में 5 इंच की एलसीडी स्‍क्रीन दी गई है जो 1920x1080 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट करती है, फोन की स्‍क्रीन में ट्राइल्‍यूमिनस तकनीक दी गई है। हैंडसेट में 2.2 गीगाहर्ट क्‍वॉड कोर स्‍नैपड्रैगन 800 प्रोसेसर दिया गया है जो 2जीबी रैम के साथ फास्‍ट स्‍पीड परफार्मेंस देता है। हैंडसेट में एंड्रायड 4.2 जैलीबीन प्‍लेटफार्म दिया गया है।

वैसे तो फोन में 16 जीबी इंटरनल मैमोरी स्‍टोरेज दिया गया है लेकिन यूजर इसे माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से 64 जीबी तक एक्‍पेंड कर सकता है। कनेक्‍टीविटी ऑप्‍शनों में नजर डालें तो एक्‍सपीरिया जेड 1 में 2जी, 3जी, 4जी के साथ वाईफाई, ब्‍लूटूथ 4.0, माइक्रोयूएसबी और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है।

इतना ही नहीं सोनी जेड 1 के साथ फ्री मूवी एक्‍सेस, गाने, टीवी शो फ्री दे रहा है साथ में अगर आप वोडाफोन सिम लेने पर आपको 8 जीबी फ्री डेटा डाउनलोड भी मिलेगा। तो अगर आप इन शानदार फीचरों वाले जेड 1 को लेने का मूड बना चुके हैं तो नीचे दी गई इन टॉप 10 डील्‍स में से अपनी पसंद की डील चुन सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X