सोनी ने लांच किया एक्सपीरिया जेड 1 के साथ 20.7 मेगापिक्सल कैमरा एसेसरीज
सोनी ने एक्सपीरिया जेड 1 को ग्लोबल स्तर पर लांच करने के बाद दो हफ्तों के अंदर इसे भारत में भी लांच कर दिया है इसके साथ 20.7 मेगापिक्सल की कैमरा एसेसरीज भी कंपनी ने पेश की है। इंडियन मार्केट में सोनी एक्सपीरिया जेड 1 की कीमत 44,990 रुपए होगी। एक्सपीरियर जेड 1 के साथ सोनी का 20.7 मेगापिक्सल कैमरा एसेसरीज भी बाजार में पेश की गई है जिसकी मदद से आप एक्सपीरिया जेड 1 को एक हाईडेफिनेशन कैमरे की तरह प्रयोग कर सकते हैं।
सोनी एक्सपीरिया जेड 1 कैमरा अटैच करने के बाद आप हाईडेफिनेशन वीडियो रिकार्डिंग और फोटो कैपचरिंग कर सकते हैं। अगर कैमरे में दी गई दूसरी खूबियों पर नजर डालें तो इसमें ½.3 इंच सेंसर दिया गया है जो सोनी अपने कॉम्पैक्ट कैमरों में देता है, इसके आलावा कैमरे में जी लेंस सेंसर ऑप्टिक्स का फीचर है जो कार्ल जेसिस लेंस की तरह काम करता है।
<center><center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/4co-3KqaHbs?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center></center>
एक्सपीरिया जेड 1 में दी गई अन्य खूबियां
जेड 1 में 5 इंच की एलसीडी स्क्रीन दी गई है जो 1920x1080 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है, फोन की स्क्रीन में ट्राइल्यूमिनस तकनीक दी गई है। हैंडसेट में 2.2 गीगाहर्ट क्वॉड कोर स्नैपड्रैगन 800 प्रोसेसर दिया गया है जो 2जीबी रैम के साथ फास्ट स्पीड परफार्मेंस देता है। हैंडसेट में एंड्रायड 4.2 जैलीबीन प्लेटफार्म दिया गया है। वैसे तो फोन में 16 जीबी इंटरनल मैमोरी स्टोरेज दिया गया है लेकिन यूजर इसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 64 जीबी तक एक्पेंड कर सकता है।
कनेक्टीविटी ऑप्शनों में नजर डालें तो एक्सपीरिया जेड 1 में 2जी, 3जी, 4जी के साथ वाईफाई, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रोयूएसबी और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है। इतना ही नहीं सोनी जेड 1 के साथ फ्री मूवी एक्सेस, गाने, टीवी शो फ्री दे रहा है साथ में अगर आप वोडाफोन सिम लेने पर आपको 8 जीबी फ्री डेटा डाउनलोड भी मिलेगा।
Sony Xperia Z1 with 20.7MP camera
सोनी एक्सपीरियर जेड 1
Sony Xperia Z1 with 20.7MP camera
सोनी एक्सपीरियर जेड 1
Sony Xperia Z1 with 20.7MP camera
सोनी एक्सपीरियर जेड 1
Sony Xperia 20.7MP camera
सोनी एक्सपीरियर जेड 1 कैमरा
Sony Xperia Z1 with 20.7MP camera
सोनी एक्सपीरियर जेड 1
Sony Xperia Z1 with 20.7MP camera
सोनी एक्सपीरियर जेड 1
Sony Xperia Z1 with 20.7MP camera
सोनी एक्सपीरियर जेड 1
Sony Xperia Z1 with 20.7MP camera
सोनी एक्सपीरियर जेड 1
Sony Xperia Z1 with 20.7MP camera
सोनी एक्सपीरियर जेड 1


Click it and Unblock the Notifications







