Home
News

हो जाइए तैयार, Whatsapp के लिए जल्द ही चुकाने होंगे पैसे

By Neha

स्मार्टफोन यूजर्स वॉट्सएप का काफी इस्तेमाल करते हैं और ये एक पॉपुलर ऐप बन चुका है, जिसके पूरे देश में यूजर्स हैं। अब रिपोर्ट सामने आ रही हैं कि फेसबुक ने इस ऐप के जरिए कमाने की तैयारी कर ली है। फेसबुक वॉट्सएप का बिजनेस वर्जन ला रहा है, जिसके लिए टेस्टिगं शुरू हो चुकी है। खबरों के मुताबिक, वॉट्सएप के इस वर्जन के लिए यूजर्स को भुगतान करना होगा।

हो जाइए तैयार, Whatsapp के लिए जल्द ही चुकाने होंगे पैसे

वॉट्सएप का बिजनेस वर्जन होगा चार्जेबल-

वॉट्सएप का बिजनेस वर्जन होगा चार्जेबल-

वॉट्सएप लगातार अपने फीचर्स पर काम कर रहा है और वॉट्सएप का बिजनेस वर्जन उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा, जो छोटे और मध्यम स्तर के बिजनेस मैन हैं। इसके जरिए यूजर्स सुरक्षित तौर पर जानकारी शेयरऔर मनी ट्रांसफर जैसे काम कर सकेंगे। वॉट्सएप इस वर्जन में अकाउंट वेरिफाई और ग्रीन टिक जैसे फीचर्स भी ला रहा है।

ब्लॉग पोस्ट में दी जानकारी-

ब्लॉग पोस्ट में दी जानकारी-

वॉट्सएप ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि ग्लोबल लेवल पर लार्ज स्केल में कस्टमर्स हैंडल कर रही स्मॉल और बिग कंपनी के लिए है, जैसे एयरलाइन्स, ई कॉमर्स साइट और बैंक वगैरह के लिए वॉट्सएप बिजनेस ऐप काफी यूजफुल होगा।

कितना देना होगा चार्ज-

कितना देना होगा चार्ज-

कुछ समय पहले दिए इंटरव्यू में कंपनी के चीफ ओपरेटिंग ऑफिसर Matt Idemaने जानकारी दी कि वह जल्द ही इस सर्विस के लिए पैसे चार्ज करेंगे। हालांकि ये चार्जेबल प्राइस कितना होगा फिलहाल इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। रॉयटर्स ने मार्च में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया था कि व्हाट्सएप उन बिजनेस से चार्ज करेगा, जो वॉट्सएप का कमर्शियली इस्तेमाल करना चाहते हैं।

2014 में फेसबुक ने किया था अधिग्रहण-

2014 में फेसबुक ने किया था अधिग्रहण-

2009 में शुरू हुआ व्हाट्सएप का साल 2014 में 22 अरब डॉलर में फेसबुक ने अधिग्रहण कर लिया था। हालांकि उस समय वॉट्सएप के लिए ये सौदा बहुत कम रेवेन्यू वाला था, लेकिन सोनी कॉरपोरेशन की बाजार मूल्य की तुलना में ये थोड़ा ज्यादा था।

मैसेंजर भी हो चुका है मुद्रीकरण-

मैसेंजर भी हो चुका है मुद्रीकरण-

बता दें कि हाल ही में फेसबुक ने इसके मैसेंजर ऐप के जरिए रेवेन्यू कमाने के लिए इस साल जुलाई से ऐड सर्विस शुरू की है। इसके बाद कंपनी का दूसरा फोकस पॉपुलर मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप बनने जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
soon whatsapp users have to pay for this app. for more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X