Home
News

2,990 रुपए में साउंडबोट ने लॉन्च किया 3-in-1 गेमिंग कॉम्बो

By Neha

हैडफोन और स्मार्ट स्पीकर निर्माता कंपनी Soundbot ने गुरुवार को अपना 3-in-1 गेमिंग कॉम्बो लॉन्च कर दिया। बता दें कि ये कॉम्बो सेट गेमर्स के लिए लॉन्च किया गया है, जिसे 3-in-1 combo SS301 नाम दिया गया है। इस कॉम्बो सेट में एक हैडसेट, एक कीबोर्ड और एक माउस दिया गया है। कंपनी ने इस कॉम्बो सेट को लॉन्च करते हुए कहा कि ये सभी उम्र के गेमर्स को ध्यान रखते हुए डिजाइन किया है और इसे सभी गेमर्स इंजॉय कर सकते हैं। कंपनी ने इस 3-in-1 गेमिंग कॉम्बो को 2,990 कीमत के साथ लॉन्च किया है।

2,990 रुपए में साउंडबोट ने लॉन्च किया 3-in-1 गेमिंग कॉम्बो

3-in-1 गेमिंग कॉम्बो की बोर्ड के खास फीचर्स की बात करें, तो इसमें मल्टीमीडिया की बोर्ड दिया गया है, जिसमें Winlock के साथ 114 की बटन दिए गए हैं। इसके हैडसेट में 3.5 मिलीमीटर के प्लग दिए गए हैं। 40 मिलीमीटर का स्पीकर ड्राइस, माइक्रोफोन भी मौजूद है। वहीं, अपने अनुसार वॉल्यूम कंट्रोल के लिए कंट्रोलर भी दिया गया है।

बात दें कि इस गेमिंग कॉम्बो पैक के साथ आने वाला हैडसेट जरूरत के हिसाब से एक्सटेंड किया जा सकता है। वेबसाइट पर मिली जानकारी के अनुसार, इसके इयरपेड्स को सॉफ्ट लैदर से तैयार किया गया है। इस हैडसेट पर एलईडी लाइट दी गई है, जो लाइट सेटिंग के जरिए 3 लेवल पर सेट की जा सकती है।

माउस की बात करें, तो इस कॉम्बो पैक में ऑप्टिकल माउस दिया गया है। इसके साथ ही रिजॉल्यूशन और एलईडी लाइट को 4 लेवल पर नियंत्रित करेन के लिए DPI बटन दिया गया है। साउंटबोट का दावा है कि इस कॉम्बो सेट को ड्युरेबल मटेरियल से डिजाइन किया गया है। अगर उपलब्धता की बात करें, तो इसे कंपनी के ऑफलाइन और ऑनलाइन चैनल से खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Soundbot unveils 3-in-1 mouse, keyboard, and headset gaming combo. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X