Home
News

भारत में कहां है सबसे तेज Broadband, सोच भी नहीं सकते

By Neha Kashyap

नेटवर्क स्पीड टेस्ट करने वाली कंपनी Ookla ने मंगलवार को भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड की रेंक जारी कर दी है। इस रेंक में देश में भारत सभी बड़े शहरों को शामिल किया गया था, जिसमें चैन्नई सबसे तेज ब्रॉडबैंड स्पीड वाला राज्य बन गया है।

चैन्नई में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड डाउनलोड स्पीड 32.67 एमबीपीएस है, जो पूरे देश के बाकी हिस्सों के औसत में 57.7 परसेंट तेज है। बता दें कि ये एनालिटिक्स फरवरी 2018 के रियर कंज्यूमर इनिशिएटेड टेस्ट डेटा पर आधारित है।

भारत में कहां है सबसे तेज  Broadband, सोच भी नहीं सकते

चैन्नई के अलावा इस टेस्ट में दिल्ली, बैंग्लोर, हैदराबाद और विशाखापट्टनम जैसे शहर भी शामिल थे, जो 20.72 एमबीपीएस स्पीड के साथ औसत से तेज हैं। चैन्नई के बाद दूसरे नंबर पर है बैंग्लोर। यहां 27.2 एमबीपीएस फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड है। तीसरे नंबर पर हैदराबाद, चौथे नंबर पर विशाखापट्टनम है।

भारत में कहां है सबसे तेज  Broadband, सोच भी नहीं सकते

इस लिस्ट में दिल्ली 18.16 एमबीपीएस स्पीड के साथ पांचवें नंबर पर है। वहीं मुंबई टॉप 5 सिटी में आठवें नंबर पर 12.06 Mbps स्पीड के साथ लिस्ट हुआ है। कलकत्ता इस लिस्ट में छटे नंबर पर 20.39 एमबीपीएस स्पीड के साथ है।

याद हो कि फरवरी 2018 में डाउनलोड स्पीड और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड के ग्लोबल इंडेक्स स्पीड टेस्ट में 20.72 Mbps स्पीड के साथ पूरी दुनिया में भारत 67th रेंक पर था। ओकला के मुताबिक, फिक्स्ड ब्रॉडबैंड डाउनलोड स्पीड हर महीने बढ़ रही है।

Asus ZenFone AR : ये है स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी का भविष्य

बता दें कि इस लिस्ट में बिहार की राजधानी पटना पूरे देश की तुलना में 62.4 परसेंट के साथ सबसे स्लो ब्रॉडबैंड स्पीड वाला शहर है।

पटना के अलावा कानपुर, लखनऊ, पुणे और नागपुर जैसे शहर भी इस लिस्ट में स्लो ब्रॉडबैंड स्पीड के साथ लिस्ट हुए हैं।

स्टेट लेवल पर बात करें, तो फरवरी महीने में 28.46 Mbps स्पीड के साथ कर्नाटक सबसे फास्ट स्पीड वाला राज्य माना गया है। तमिलनाडू 27.94 Mbps पर दूसरे नंबर पर है।

इस लिस्ट में मिजोरम 3.62 Mbps स्पीड के साथ सबसे धीमी स्पीड वाला राज्य है, जो पूरे देश की तुलना में 82.5 परसेंट स्लो है।

कुल मिलाकर इस लिस्ट में टॉप पांच में से चार राज्यों के साथ साउथ इंडिया फिक्स्ड ब्रॉडबैंड डाउनलोड स्पीड के साथ है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Ookla, the company behind Speedtest, ranks Chennai as having the fastest fixed broadband speeds of the 20 largest cities in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X