रिपोर्ट: जल्द LG स्टोर में आईफोन की बिक्री होगी शुरु
दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी ने अपने फोन्स की मैन्युफैक्चरिंग बंद कर दी है, लेकिन साउथ कोरिया में अपने सबसे प्रीमियम लोकेशन वाले स्टोर में कंपनी आईफोन बेचने का प्लान कर रही है अगर ऐसा होता है तो शायद ये कंपनी स्टोर को बंद करने से बेहतर निर्णय होगा।

बिजनेस कोरिया की रिपोर्ट के अनुसार एपल और एलजी के बीच इस समझौते को लेकर मोल-भाव चल रहा है साथ ही ये भी देखना होगा इन स्टोर पर काम करने वाले कर्मचारी एपल के होंगे या फिर पहले से काम कर रहे एलजी के कर्मचारी ही इन स्टोर्स को संभालेंगे।
इतना ही नहीं इन स्टोर्स में एपल आईफोन, आईपैड और एपल वॉच बिकेंगी या फिर इनके साथ लैपटॉप और डेस्कटॉप की बिक्री भी होगी। सबसे अहम बात ये जानने वाली है अगर एलजी अपने स्टोर्स में एपल के प्रोडेक्ट बेंचता है तो लैपटॉप के मामले में दोनों कंपनियों को एक निर्णय पर सहमति जतानी होगी क्योंकि दोनों कंपनियों के पास अपने लैपटॉप मॉडल है जो एक दूसरे से कंपटीट करते हैं जाहिर सी बात है एपल शायद की इस बात के लिए राजी हो।

अभी इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी दोनों कंपनियों ने नहीं दी है लेकिन सुनने में आया है एलजी जुलाई के आखिरी तक इस डील को फाइनल करना चाहती है, आकड़ो के हिसाब से पूरे साउथ कोरिया में लगभग 400 एलजी के ऐसे स्टोर है जो काफी अच्छी लोकेशन पर बने हुए हैं यानी अगर एपल इन स्टोर्स पर अपने प्रोडेक्ट बेंचता है तो साउथ कोरिया में एपल स्टोर्स की रेंज में अच्छी बढोत्तरी देखने को मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications