Home
News

मिलिए 25 साल की AI मॉडल एताना से जो हर महिने कमाती हैं लाखों रु

By Gizbot Bureau

खबर की हेडलाइन पढ़कर आप जान ही गए होंगे हम किसके बारे में बात करने जा रहे हैं, जी हां मै मिलाने जा रहा हूं स्‍पेन की पहली AI मॉडल एताना से जिनकी उम्र 25 साल है अब इसे आप डिजिटल उम्र भी कह सकते हैं। इस समय एताना पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती को लेकर काफी चर्चा में है इसके अलावा इनकी कमाई को लेकर सभी हैरान है, एताना हर महिने करीब 8-9 लाख रु तक कमा लेती है।

चलिए जानते है एताना का जन्‍म कैसे हुआ और इसे बनाने का कारण क्‍या था

दरअसल एताना को The Cluless नाम की एजेंसी के फाउंडर रूबेन क्रूज और उनकी टीम ने बनाया है, एताना के इंस्‍टाग्राम एकाउंट fit_aitana में इनकी तस्‍वीरों को देखकर शायद ही कोई बता पाएगा ये एक एआई जनरेटेड मॉडल है। खबर लिखे जाने तक एताना के इंस्‍टाग्राम में 307 K फॉलोअर्स थे।

मिलिए 25 साल की AI मॉडल एताना से जो हर महिने कमाती हैं लाखों रु

एताना को बनाने वाले रूबेन क्रूज का कहना है शुरुआत में उन्‍हें रियल मॉडल्‍स से अपनी एजेंसी को चलाने में काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा था, उन्‍हें उनके काम में वो रिजल्‍ट नहीं मिल रहा था जिसकी वे उम्‍मीद कर रहे थे। रियल मॉडल्‍स की वजह से उनके कई प्रोजेक्‍ट बार-बार रिजेक्‍ट हो रहे थे जिसकी वजह से कंपनी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था वहीं से शुरुआत हुई एताना एताना की जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है।

एताना को बनाने में कितनी मेहनत लगी

मिलिए 25 साल की AI मॉडल एताना से जो हर महिने कमाती हैं लाखों रु

जब रियल मॉडल और इंफ्लूएंसर से रूबेन क्रूज की एजेंसी को नुकसान होने लगा तब उनकी टीम के दिमाग में AI मॉडल बनाने का विचार आया जो दिखने में एकदम रियल मॉडल जैसी लगे, उसके हाव-भाव भी एक दम असली इंसान जैसे हो। इसके लिए एताना को बनाने से पहले उनके रंग-रूप, फिटनेस के अलावा उन सभी चीजों पर टीम ने काम किया जो उसे आकर्षक बना सके।

मिलिए 25 साल की AI मॉडल एताना से जो हर महिने कमाती हैं लाखों रु

टीम ने अपनी डेटा कलेक्‍शन के दौरान जाना कि लोग AI मॉडल को उतना पसंद नहीं करेंगे जितना एक रियल मॉडल को करते हैं, इसके लिए टीम ने कई लोगों से इसके बारे में बात की, टीम ने एताना को लेकर लोगों के बीच एक कहानी के रूप में दिखाना शुरु किया जिसकी वजह से लोगो को ध्‍यान इस ओर जाने लगा इसके बाद धीरे-धीरे एताना पॉपुलर होती गई।

Image Source

 
Best Mobiles in India

English summary
Aitana, the first AI-created model in Spain, has captivated the digital landscape with her lifelike appearance and charm. Far more than just a pretty face, she embodies innovation that is transforming the industry, earning up to 8-9 Lakh monthly.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X