फोन पर फ्री सुनिए अन्ना हजारे का भाषण
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अपने गांव रालेगण सिद्धि में 10 दिसंबर से शुरू होने वाले अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के संबंध में अन्ना कॉल सेंटर का शुभारंभ किया। अन्ना मंगलवार से अपने गांव रालेगण सिद्धि स्थित यादव बाबा मंदिर में जनलोकपाल विधेयक को पास करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं।
फोन नंबर 09225223355 पर फोन करके लोग भूख हड़ताल के संबंध में विभिन्न विकल्पों के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस सुविधा के माध्यम से भूख हड़ताल के दौरान अन्ना के भाषणों का सीधा प्रसारण भी सुना जा सकता है। यह सेवा बिग-वी टेलीकॉम की तरफ से मुफ्त में दी जा रही है।

अन्ना ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भूख हड़ताल का मुख्य उद्देश्य जनलोकपाल विधेयक को पारित कराना है। संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और यह वर्तमान लोकसभा के कामकाज के लिए आखिरी सत्र है।
रामलीला मैदान के आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री ने लिखित वादा किया था और अपने वादे से मुकर गए। अन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय केवल पत्र लिखकर आश्वासन देता है। कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता है। आश्वासन बहुत हुए अब करेंगे या मरेंगे।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications