Oppo Realme 1 सोलर रेड वेरिएंट की जानें खूबी
चीनी मोबाइल कंपनी ओपो बाजार में काफी तरक्की कर रही है, खासतौर पर फोन अपनी शानदार कैमरा क्वालिटी के लिए जाना जाता है। ओप्पो मोबाइल फोन का विज्ञापन भी जोर-शोर से किया जा रहा है। आपको याद होगा कि ओपो कंपनी ने रियलमी ब्रांड लॉन्च किया था, जिसमें उन्होंने Realme 1 हैंटसेट लॉन्च किया था। इस साल ही ओपो कंपनी ने Realme 1 स्मार्टफोन डायमंड ब्लैक रंग में लॉन्च किया था, जो लोगों को काफी पसंद आया था।

कुछ समय बाद ही कंपनी ने मूनलाइट सिल्वर रंग में फोन लॉन्च किया था। यह दोनो ही रंग बाजार में काफी छाऐ रहे। बता दें कि अब बात सामने आई है कि ओपो जल्द ही Realme 1 स्मार्टफोन में एक और नया रंग में बाजार में उतारने वाली है, और वह रंग है सोलर रेड। जानकारी के अनुसार सोलर रेड रंग का यह फोन 3 जुलाई से बेचा जाएगा।
अगर आप वेरिएंट 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम के फोन को घर बैठे खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए खुशी की खबर है कि यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Amazon पर बिक रहा है। 4 जीबी रैम के फोन की किमत 10,990 रूपये है, तो वहीं 3 जीबी रैम की किमत 8,990 रूपये हैं, लेकिन अगर आप 6 जीबी रैम का वेरिएंट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपको यह फोन 13,990 रूपये की किमत में मिल जाएगा।
क्या है इस फोन में खास
Realme 1 स्मार्टफोन के लुक की बात की जाए तो इसका कोई मुकाबला नहीं है। इसका लुक लोगों को अपनी तरफ खिंचता है, लेकिन चलिए हम बात करते हैं फोन के फीचर के बारें में जो काफी जरूरी है।
Realme 1 स्मार्टफोन एक एंड्रॉयड फोन है जो 8.1 ओरियो पर बेस कलरओएस 5.0 पर चलता है। इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का रियल कैमरा मिलता है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है, जिससे आपकी फोटो कमाल की कैप्चर होती है। इतना ही नहीं, इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और साथ ही एआई ब्यूटी 2.0 फीचर की शामिल है जो सेल्फी लेने वालो को काफी पसंद आएगा।
इस फोन में आपको 6 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84.75% है। फोन में डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है, साथ ही इसमें डुअल कोर एआई स्पेसिफिक चिप भी दी गई है। । इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है, हालांकि फेस अनलॉक का फीचर आपको इसमें मिलता है।
स्टोरेज की बात करें तो Realme 1 आपको 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट में मिलता है और अगर आप चाहें तो स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते हैं, जो काफी फायदेमंद है। Realme 1 ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर काम करता है जो कमाल है।


Click it and Unblock the Notifications








