Home
News

Nokia 1 Plus की स्पेसिफिकेशन हुई लीक, जानिए इसकी कुछ खास बात

नए साल की शुरुआत के साथ HMD Global कंपनी ने भी अपनी तैयारी कर ली है। HMD Global फरवरी में होने वाले MWC 2019 की भी तैयारी करती दिखाई दे रही है। खबर आ रही है कि HMD Global कंपनी इस टेक्नोलॉजी इवेंट में अपने पांच रियर कैमरों वाले नोकिया 9 PureView को लॉन्च करेगी।

Nokia 1 Plus की स्पेसिफिकेशन हुई लीक, जानिए इसकी कुछ खास बात

बता दें, नोकिया का इवेंट 24 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इतना ही नहीं, खबर आ रही है कि कंपनी नोकिया 9 PureView के साथ-साथ नोकिया 6.2 और पंच-होल कैमरा वाले नोकिया 8.1 प्लस को भी लॉन्च कर सकती है। बता दें, नोकिया का एक और स्मार्टफोन ऑनलाइन देखा गया है। इसका नाम नोकिया वन प्लस है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन HMD Global का एंट्री-लेवल स्मार्टफोन हो सकता है। TigerMobiles द्वारा पेश किए गए लीक से डिवाइस के रेंडर और स्पेसिफिकेशंस के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। पता चला है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को सिंगल फ्रंट फेसिंग कैमरा, टॉप और बॉटम में बड़ी बेजल के साथ लॉन्च कर सकती है।

नोकिया 1 प्लस स्पेसिफिकेशन

लीक से पता चलता है कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को 18:9 डिस्प्ले के साथ लॉन्च करेगी। जो 480×960 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 213ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ दिया जाएगा। वहीं, फोन को मीडिटाटेक MT6739WW चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जो क्लॉक स्पीड 1.5GHz के साथ आएगा। नोकिया 1 प्लस को एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन बताया जा रहा है। इसलिए यह स्मार्टफोन 1 जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई OS के साथ आ सकता है। लेकिन फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है कि यह एक एंड्रॉयड Go एडिशन डिवाइस होगी या नहीं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The event of Nokia will be held on February 24. Not only this, the news is that the company can launch the Nokia 9 PureView as well as the Nokia 6.2 and the punch-hole camera Nokia 8.1 Plus. Let's say, another Nokia smartphone has been seen online. Its name is Nokia One Plus.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X