"स्पीच जैमर गन" ज्यादा बोलने वालों की जबान पर लगा देगी ताला

अगर आप अधिक और बेमतलब में बोलते रहते है तो जरा सावधान हो जाइए क्योंकि समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार वैज्ञानिकों ने स्पीच-जैमर नाम का एक ऐसा उपकरण बनाया है जो अधिक बोलने वालों को एकदम से खामोश कर सकता है चाहे वे किसी बैठक या फिल्म के दौरान शोर कर रहे हों या फिर लाइब्रेरी में फोन पर ऊंचे स्वर में बात कर रहे हों।
समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' में छपी खबर के अनुसार इस उपकरण को बनाने वालों ने मनोवैज्ञानिकों की इस खोज का फायदा उठाया है कि जब आप ही के शब्द केवल एक सैकेंड की देरी के बाद दोहराए जाते हैं तो आप बात करने में लगभग अक्षम हो जाते हैं।
कैसे काम करता है यह उपकरण
इस नए यंत्र का आविष्कार टोकियो के नेश्नल इंस्टीटयूट ऑफ एडवांस्ड साइंस एंड टेक्नोलोजी के शोधकर्ता कजुतका कुरीहरा और ओचानोमिजू यूनिवर्सिटी के प्रो कोजी सुकाडा ने किया है। इस उपकरण को हाथ में पकड़ा जा सकता है। इसमें एक माइक्रोफोन और स्पीकर है जो बोलने वाले की आवाज को रिकार्ड करता है। वैज्ञानिक बताते हैं कि ये इस आवाज को स्पीकर को भेज देता है और इसे 0.2 सैकेंड की देरी के बाद दोबारा सुनाता है। माइक्रोफोन और स्पीकर की एक दिशा होती है और दूर से ही इसे बंदूक की तरह बोलने वाले की तरफ ताना जा सकता है।
साभार-बीबीसी
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications