Home
News

2400 mAh बैटरी के साथ Spice F311 एंड्रॉइड Go लॉन्च, कीमत 5,599 रुपए

By Neha Kashyap

मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Spice ने मंगलवार को स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री लेवल स्मार्टफोन Spice F311 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को भारत में 5,599 रुपए में लॉन्च किया है। इस फोन को कंपनी ने रोज गोल्ड, ब्लैक, फैंटम रेड कलर वेरिएंट में पेश किया है। उपलब्धता की बात करें, तो इस फोन को मोबाइल रिटेल स्टोर से खऱीद सकते हैं।

2400 mAh बैटरी के साथ Spice F311 एंड्रॉइड Go लॉन्च, कीमत 5,599 रुपए

फीचर्स की बात करें, तो Spice F311 एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो गो एडिशन पर चलता है। इस फोन में 5.45 इंच का FWVGA डिसप्ले दिया है। इस फोन का डिसप्ले 480 x 960 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है।

स्पाइस F311 स्मार्टफोन 1.1 GHz क्वाडकोर मीडियाटेक MT6737M प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में 1 जीबी रैम और माली 720 जीपीयू दिया है। सिक्योरिटी फीचर के तौर पर कंपनी ने इस फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है, जो फोन के बैक पैनल पर मौजूद है। फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ पिक्चर ली जा सकती है, कॉल पिक और रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा ऐप्स को क्विक एक्सेस किया जा सकता है।

स्पाइस F311 स्मार्टफोन में 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है, जो अपर्चर f/2.0, ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ आता है।

स्पाइस के इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन में 2400 mAh की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो फोन में 4G VoLTE, डुअल सिम, वाईफाई 802.11 b/g/n, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.2 और यूएसबी ओटीजी दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
entry level smartphone maker company Spice has launche its latest entry level smartphone Spice F311 Android Go at Rs 5599.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X