Spice का नया स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत कम और फीचर्स ज्यादा
स्मार्टफोन के इस दौर में सभी कंपनी एक से बढ़कर एक आधुनिक स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। सभी कंपनियां ग्राहकों के बीच अपना नाम बनाना चाहती है। भारतीय बाजार की बात करें तो इस रेस में इस वक्त चीनी कंपनियां हावी है। जिनमें शिओमी, वीवो और ओप्पो जैसी कंपनियां शामिल हैं। इनके अलावा सैमसंग, नोकिया और मोटो भी रेस में हैं। इन सभी कंपनियों के अलावा भी कुछ कंपनियों हैं जैसे स्पाइस, लावा, एलजी। स्पाइस ने अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। स्पाइस ने अपना नया फोन Spice F311 को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 5,599 रुपए है। इसे देशभर के ऑफलाइन बाजार में खरीदा जा सकेगा। कंपनी इस फोन के साथ एक साल की रिप्लेसमेंट वारंटी भी दे रही है।

Spice F311 की कीमत और फीचर
इस स्मार्टफोन के फीचर की बात करें तो Spice F311 एक डुअल सिम वाला स्मार्टफोन है। यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो गो एडिशन पर चलता है। इसमें फुल व्यू आईपीएस, फुल लैमिनेशन डिस्प्ले लगा हुआ है। इस स्मार्टफोन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक प्रोसेसर पर काम करता है।
नए स्मार्टफोन की कैमरा क्वालिटी
इस स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें तो Spice F311 में 5 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा है। इस फोन के दोनों सेंसर ऑटोफोकस लेंस के साथ आए हैं। फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। Spice F311 को ब्लैक, रोज़ गोल्ड और रेड रंग वेरिएंट में लाया गया है।
बढ़िया स्टोरेज और बैट्री बैकअप
स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 16 जीबी इंटरलन स्पेस है। इसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और हेडफोन जैक का स्पोर्ट भी है। इस फोन में 2400 एमएएच की बैटरी है। कंपनी ने इस फोन की बैटरी पर 240 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया है।


Click it and Unblock the Notifications