Home
News

5,899 रुपए में स्‍पाइस ने लांच किया टच स्‍क्रीन ड्युल सिम फोन

इंडियन हैंडसेट मैन्‍यूफैक्‍चर स्‍पाइस ने 5,899 रुपए में नया ड्युल सिम टच स्‍क्रीन स्‍टेलर इनहैंस 2 Mi-437 स्‍मार्टफोन लांच किया है। मिड रेंज में लांच किए गए नए स्‍मार्टफोन को खासतौर से उन लोगों के लिए पेश किया गया है जो कम बजट में लेटेस्‍ट फीचरों वाला स्‍मार्टफोन चाहते हैं। स्‍टेलर एमआई 437 ऑनलाइन ई कामर्स साइट सोहोलिक में 378 रुपए हर महिने की ईएमआई पर उपलब्‍ध है।

स्‍टेलर इनहैंस 2 Mi-437 में दिए गए फीचर

स्‍पाइस एमआई 437 में 4 इंच की टीएफटी एलसीडी कैपेसिटिव टच स्‍क्रीन दी गई है जो 800 x 480 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है, मिड रेंज में स्‍पाइस स्‍टेलर एमआई 437 में 1 गीगाहर्ट का ड्युल कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 512 एमबी रैम सपोर्ट करता है। इस रेंज में आपको कम ही ऐसे हैंडसेट मिलेंगे जिसमें ड्युल कोर सपोर्ट हो।

हैंडसेट में एंड्रायड का 4.2 जैलीबीन ओएस दिया गया है साथ में 3 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा जिसमें लिड फ्लैश की सुविधा दी गई है। इसमें आप 1.3 मेगापिक्‍सल के फ्रंट फेसिंग कैमरा की मदद से वीडियो चैटिंग भी कर सकते हैं। 5,899 रुपए के स्‍टेलर एमआई 437 में 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे 32 जीबी तक एक्‍सपेंड कर सकते हैं। कनेक्‍टीविटी फीचरों पर नजर डालें तो स्‍पाइस स्‍टेलर 2 एमआई 437 में 3जी, वाईफाई, जीपीएस, ब्‍लूटूथ सपोर्ट दिया गया है।

#1 Spice Stellar Nhance 2

#1 Spice Stellar Nhance 2

स्‍पाइस स्‍टेलर एनहैंस 2 में 4 इंच की टीएफटी एलसीडी कैपेसिटिव टच स्‍क्रीन दी गई है जो 800 x 480 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट करती है।

#2 Spice Stellar Nhance 2

#2 Spice Stellar Nhance 2

स्‍टेलर में 3 मेगापिक्‍सल का रियर और 1.3 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

#3 Spice Stellar Nhance 2

#3 Spice Stellar Nhance 2

स्‍पाइस का नया फोन देखने में काफी स्‍लिम है और इसके साइड में मेटल फिनिशिंग दी गई है।

#4 Spice Stellar Nhance 2

#4 Spice Stellar Nhance 2

स्‍पाइस के स्‍टेलर एनहैंस 2 में 3जी, वाईफाई, जीपीएस, ब्‍लूटूथ सपोर्ट दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X