स्पाइस हुवावे के साथ मिलकर लांच करेगी 7 और 10 एस स्मार्टफोन

इंडियन फोन मेकर स्पाइस ग्रुप ने चाइनीज हैंडसेट मैन्यूफैक्चर हुवावे के साथ एक करार किया है जिसके तहत जल्द हुवावे मार्केट में एस हुवाई नाम से नया स्मार्टफोन लांच करेगी। वहीं दूसरी ओंर स्पाइस में इंडियन मार्केट में एक साथ 7 से 10 स्मार्टफोन लांच करने पर विचार कर रही है।
स्पाइस पहले ही हुवावे के साथ मिलकर 5,990 रुपए में एसेंड वाई 100 नाम का 3जी स्मार्टफोन लांच कर चुकी है। स्पाइस ग्रुप के चेयरमैन बीके मोदी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया इस समय स्पाइस ग्रुप अपने आप के पूरी तरह से स्टेबलाइज्ड ग्रुप है हुवावे के साथ नई पाटर्नरशिप से कंपनी ग्लोबल मार्केट में तेजी से आगे बढ़ पाएगी।
उन्होंने बताया इस समय कंपनी की करीब 50 प्रतिशत आमदनी अंतराष्ट्रीय बाजार में आ रही है। इसके अलावा स्पाइस ने गूगल के साथ भी एक टाइअप किया है जिसके तहत कंपनी कुछ नए एंड्रॉयड फोन लांच करेगी। साथ में कंपनी दिल्ली और मुम्बई में एयरटेल के साथ मिलकर अपने हैंडसेट उपभोक्ताओं को फ्री 3जी डेटा प्रोवाइड करेगी। इस समय पूरी देश में कंपनी के करीब 1,250 स्टोर है जिन्हें बढ़ाकर 5,000 किया जाएगा।
स्पाइस के पिछले एंड्रॉयड फोन एसेंड वाई 100 में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 2.8 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन
- 320 × 240 रेज्यूलूशन
- 800 मेगाहर्ट क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
- 3.2 मेगापिक्सल रियर कैमरा
- 2.3 जिंजरब्रेड ओएस
- 256 एमबी रैम
- 512 एमबी इंटरनल मैमोरी
- 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी
- माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3जी सपोर्ट
- कीमत- 5,999 रुपए
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications