Home
News

Spotify ने लॉन्च किए चार नए प्रीमियम प्लान, मिलेंगे AI फीचर्स

Spotify ने भारत में अपने प्रीमियम प्लान्स की पूरी लाइनअप को रीफ्रेश कर दिया है और चार नए सब्सक्रिप्शन विकल्प पेश किए हैं। इनमें Premium Lite, Premium Standard, Premium Student, और Premium Platinum शामिल हैं।

नए प्लान अलग-अलग तरह के यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, जिनमें Lite प्लान सबसे किफायती है और सिर्फ एड-फ्री म्यूजिक चाहने वालों के लिए परफेक्ट है। आइए चेक करें पूरी डिटेल...

Spotify ने लॉन्च किए चार नए प्रीमियम प्लान

Spotify Premium Lite और Standard प्लान

  • Premium Lite - ₹139/महीना

यह प्लान एड-फ्री म्यूजिक स्ट्रीमिंग देता है और 160kbps तक की हाई-क्वालिटी ऑडियो सपोर्ट करता है। यह सिर्फ एक अकाउंट के लिए बनाया गया है।

  • Premium Standard - ₹199/महीना

यह प्लान 320kbps तक की Very High ऑडियो क्वालिटी, ऑफलाइन डाउनलोड और एड-फ्री एक्सपीरियंस देता है।नए यूजर्स को दो महीने तक इसी कीमत पर यह प्लान मिल सकता है। दोनों प्लान उन लोगों के लिए सही हैं जो बिना रुकावट म्यूजिक और ऑडियोबुक्स का आनंद लेना चाहते हैं।

किफायती Student Premium प्लान

Spotify ने भारत के छात्रों को ध्यान में रखते हुए Student Premium प्लान जारी रखा है।

  • पहले दो महीने: ₹99
  • इसके बाद हर महीने: ₹99

यह प्लान Standard प्लान के सभी फीचर्स देता है, लेकिन इसे पाने के लिए छात्र को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में नामांकित होना जरूरी है (वेरिफिकेशन आवश्यक)।

एडवांस Spotify Premium Platinum प्लान

  • कीमत: ₹299/महीना
  • सपोर्ट: तीन अकाउंट तक
  • लॉसलेस ऑडियो क्वालिटी 44.1kHz तक
  • ऑफलाइन डाउनलोड

कई AI-आधारित नए फीचर्स

AI DJ

AI Playlist Creation

Mix Your Playlists

DJ Software Connectivity

यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जिन्हें बेहतरीन क्वालिटी म्यूजिक, मल्टी-अकाउंट सपोर्ट और AI फीचर्स की जरूरत है।

लॉन्च हुआ AI 'Audiobook Recaps' फीचर

  1. Spotify ने एक नया AI-आधारित Audiobooks Recaps फीचर भी पेश किया है।
  2. फिलहाल iOS पर सेलेक्ट इंग्लिश ऑडियोबुक्स के लिए बीटा में उपलब्ध।
  3. यूजर्स को 'Recap' बटन मिलेगा, जो उनकी सुनी गई ऑडियोबुक का सारांश सुनाएगा- बिना किसी स्पॉइलर के।
  4. प्रकाशक 13 दिसंबर से इसमें हिस्सा ले सकेंगे और जल्द ही इसका विस्तार किया जाएगा।
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X