49 रुपए में डाउनलोड कीजिए 10 बॉलिवुड मूवी
सिंगापुर की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस देने वाली स्पल ने एक नई एप्लीकेशन लांच की है जिसकी मदद से 49 रुपए में 10 बॉलिवुड मूवी डाउनलोड की जा सकती हैं। मूवी के अलावा यूजर टीवी शो भी देख सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक स्पल में रोज 2,000 फिल्में स्ट्रीमिंग की जाती है, आकड़ों के मुताबिक हर महिने 39 प्रतिशत की दर से स्पल को प्रयोग करने वाले यूजरों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है।
इस समय स्पल में करीब 1000 फिल्मों का संग्रह है। एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद यूजर उन्हें 72 घंटे तक ऑनलाइन और ऑफलाइन देख सकता है। 72 घंटों के बाद यूजर को अपना टाइम बढानें के लिए मेंमरशिप फीस देनी होगी जिसके बाद यूजर को 72 घंटे का और टाइम मिल जाएगा।

एप्लीकेशन की सबसे खास बात है इसमें कई क्वलिटी के वीडियो ऑप्शन दिए गए हैं यानी अगर आपके फोन की इंटरनेट स्पीड काफी कम है तब भी आप बड़े आराम से कम क्वालिटी का वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार जल्द आईओएस प्लेटफार्म के लिए एप्लीकेशन लांच की जाएगी। इसके अलावा कंपनी वीडियो डाउनलोड करने के साथ उसे देखने की सुविधा देने पर भी काम कर रही है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications