नए टीज़र के साथ Squid Game Season 2 की हुई पुष्टि , क्या कुछ होने वाला है नया और धमाकेदार ?
Squid Game Season 2 : Squid Game कोरियाई थ्रिलर नेटफ्लिक्स के लिए एक आश्चर्यजनक हिट थी जब इसे 2021 में रिलीज़ किया गया था। Squid Game ने अब तक रिलीज़ होने वाली सबसे लोकप्रिय नेटफ्लिक्स सीरीज़ बनकर सभी को चौंका दिया।

और अब Squid Game सीरीज निर्माता Hwang Dong-hyuk ने पुष्टि की है कि लोकप्रिय सीरीज Squid Game का सीज़न 2 पर काम कर रहा है और नेटफ्लिक्स पर आने वाला है। इसके अलावा Squid Game Season 2 का एक नया टीजर भी जारी किया गया है ।
आ रहा है Squid Game Season 2
Hwang Dong-hyuk का संदेश पुष्टि करता है कि Gi-hun Front Manके रूप में वापस आएगा, और यह भी पुष्टि करता है कि,ddakji के साथ वापस आ सकता है।" वह यह भी पुष्टि करता है कि Young-hee के प्रेमी, Cheol-su को आने वाले सीज़न में पेश किया जाएगा।
पिछले साल Squid Game के पहले सीज़न को लाने में 12 साल लग गए। लेकिन Squid Game को अब तक की सबसे लोकप्रिय नेटफ्लिक्स सीरीज़ बनने में 12 दिन लगे, "ह्वांग लिखते है " हमारे शो को देखने और पसंद करने के लिए धन्यवाद... एक बार फिर हमारे साथ जुड़ें एक नए दौर के लिए।"
Squid Game Season 2 : कब देगा दस्तक ?
Squid Game Season 2 को हम कब देख सकते है, इसकी कोई स्पष्ट आधिकारिक समय रेखा नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है की अगला सीज़न 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में उपलब्ध हो सकता है।
क्या है Squid Game पहले सीजन की कहानी
नेटफ्लिक्स के सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज Squid Game में कर्ज में डूबे लोगों के बीच एक गेम कंपटीशन की कहानी दिखाई गई है। कई ऐसे लोग जो अपने कर्ज के बोझ को उतारना चाहते है वह गेम का हिस्सा बनते है, जो जीतता है उसे बड़ी रकम मिलती है, लेकिन ये कोई आसान गेम नहीं है बल्कि में एक खतरनाक ट्विस्ट है। जो हारता है, उसे दुनिया से भी अलविदा कहना पड़ता है, यानी गेम से वापस लौटने का कोई रास्ता नहीं है। Squid Game की एंडिंग आपको पूरी तरह हिला कर रख देगी।
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








