श्रीसंत की एक और गर्लफ्रेंड के पास से ब्लैकबेरी बोल्ड स्मार्टफोन बरामद
ब्लैकबेरी जेड 10 के बाद अब इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार गेंदबाज श्रीसंत की एक और गर्लफ्रेंड के पास से ब्लैकबेरी बोल्ड स्मार्टफोन मिला है जो उन्होंने फिक्सिंग के पैसों से खरीद कर गिफ्ट किया था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि युवती के जयपुर स्थित घर में शुक्रवार को 9,000 रुपए कीमत का ब्लैकबेरी बोल्ड स्मार्टफोन बरामद कर लिया गया।
आईपीएल में चुने जाने के बाद श्रीसंत की मुलाकात इस युवती से हुई थी। स्पॉट फिक्सिंग के पैसो से श्रीसंत द्वारा गिफ्ट किया जाने वाला ये दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले पुलिस श्रीसंत की एक और गर्लफ्रेंड से 40,000 की कीमत वाला एक ब्लैकबेरी जेड 10 स्मार्टफोन बरामद कर चुकी है।

श्रीसंत स्पॉट फिक्सिंग के पैसों को जल्द से जल्द से खर्च कर देना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने मुंबई के एक शोरूम से काफी महंगे कपड़े और कई दूसरी चीजें भी खरीदी थीं।
वहीं दूसरी ओंर जेल में बंद श्रीसंत की तबियत खराब होने की सुचना मिलने पर एम्स के डाक्टरों द्वारा उनका चेकअप कराया गया। डॉक्टरों ने इसकी वजह गर्मी बताई। टीम इंडिया के खेल चुके श्रीसंत इस समय गहरे सदमें से गुजर रहे हैं साथ ही श्रीसंत के मामले में रोज नए खुलासे होते जा रहे हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications