Home
News

Elon Musk का Starlink Broadband सर्विस अब भारत में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध

Elon Musk दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति कुछ ही हफ्ते पहले बने हैं। उनकी कंपनी SpaceX भारत में एक नया सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड करने जा रही है। भारत में इंटरनेट सर्विस मुहैया कराने वाली सर्विस का नाम Elon Musk की कंपनी ने Starlink रखा है। हमने आपको Starlink के बारे में पहले भी बताया था। अब मीडिया में आ रही कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक Starlink broadband को भारत में प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है।

Elon Musk का Starlink Broadband सर्विस अब भारत में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध

Starlink broadband प्री-बुकिंग के लिए हुआ उपलब्ध

Starlink के ऑफिसियल वेबसाइट पर Starlink broadband को प्री-ऑर्डर के लिए लाइव कर दिया गया है और कहा जा रहा है कि 2022 तक इसे भारत में कॉमर्शियली भी लॉन्च कर दिया जाएगा। फिलहाल, Starlink broadband सर्विस की कीमत पर नज़र डालें तो कंपनी ने इसे भारत में $99 यानि करीब 7,300 रुपए की शुरुआती कीमत पर प्री-ऑर्डर के लिए बुक कराया है।

2022 में शुरू होगी सेवा

इसके अलावा अगर कोई यूज़र्स प्री-ऑर्डर करने के बाद भी अपना मन बदलते हैं और Starlink broadband सर्विस का इस्तेमाल करना नहीं चाहते हैं तो भी उन्हें पूरा पैसा रिफंड कर दिया जाएगा। हालांकि इस सर्विस के 2022 में पूरी तरह से लॉन्च होने के बाद ही इस इंटरनेट सर्विस के हरेक प्लान की कीमत का पूरा पता चल पाएगा।

लिमिटेड यूज़र्स ही कर पाएंगे प्री-बुकिंग

आपको बता दें कि Starlink broadband की सर्विस को कंपनी ने कुछ लिमिटेड नंबर्स के लिए ही प्री-बुकिंग करने का आदेश किया है, हालांकि कंपनी ने इसके लिए एक फिक्स नंबर नहीं दिया है कि कितने यूज़र्स Starlink broadband सर्विस के लिए प्री-बुकिंग कर पाएंगे।

कुछ ही सर्किल्स पर सेवा होगी उपलब्ध

Starlink broadband का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए यूज़र्स को एक ऐसे क्षेत्र में रहना चाहिए जहां के सर्किल पर इस सेवा को फिलहाल मुहैया कराया जाएगा। यदि आपका क्षेत्र एक योग्य सर्किल के अंदर आएगा तो ही आपका प्री-बुकिंग कंफर्म किया जाएगा। इस तरह से आप प्री-ऑर्डर कर पाएंगे और अपना बिल भी पा सकते हैं। उसके बाद आपको Starlink broadband की कंपनी SpaceX के अधिकारियों की प्रतिक्षा करनी पड़ेगी और हो सकता है कि आपको एक साल के लिए भी इंतजार करना पड़ जाए।

Jio Fiber और Airtel Xtream से होगी टक्कर

आपको बता दें कि Starlink का एक ऐप भी है, जिसे SpaceX कंपनी ने GooglePlay Store और Apple iOS ऐप स्टोर्स पर उपलब्ध कराया हुआ है। आप इस ऐप के जरिए भी Starlink broadband सर्विस के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि भारत में Starlink broadband की टक्कर Jio Fiber और Airtel XTream से जरूर होगी और इस कंप्टीशन में Starlink broadband की सब्सक्रिप्शन कीमत जरूर एक महत्वपूर्ण रोल प्ले करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Elon Musk became the world's richest man just a few weeks ago. His company SpaceX is going to provide a new satellite based internet service in India. We also told you about Starlink earlier. Now according to some reports coming in the media, Starlink broadband has also been made available for pre-order in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X