Home
News

अब ज्यादा दूर नहीं... Starlink सर्विस कुछ दिन में होगी शुरू, जानें प्राइस, स्पीड और अवेलेबिलिटी

Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा Starlink जल्द ही भारत में शुरू हो सकती है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री देवुसिंह चौहान ने संकेत दिए हैं कि Starlink की सर्विस आने वाले कुछ महीनों में शुरू हो सकती हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि Starlink भारत में अपनी इंटरनेट सर्विस के लिए 30,000 से 35,000 रुपये तक की एक बार की इंस्टॉलेशन फीस ले सकती है, जबकि मासिक प्लान 3,000 से 4,200 रुपये के बीच हो सकता है।

यह कीमतें शहरी इलाकों के यूज़र्स के लिए थोड़ी ज्यादा लग सकती हैं, लेकिन ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में, जहां अब तक इंटरनेट की सुविधा ठीक से नहीं पहुंची है, वहां Starlink एक बड़ी राहत बन सकती है। आइए इसके बारे में सारी डिटेल जान लेते हैं।

Starlink सर्विस कुछ दिन में होगी शुरू

स्पीड और सर्विस से जुड़ी जानकारी

Starlink भारत में 25Mbps से 220Mbps तक की इंटरनेट स्पीड दे सकती है। हालांकि, यह स्पीड लोकेशन, मौसम और सिग्नल कंडीशन पर निर्भर करेगी। फिलहाल सटीक डेटा प्लान्स की जानकारी सामने नहीं आई है।

भारत सरकार की शर्तें और साझेदारी

सरकार ने Starlink को 2 मिलियन (20 लाख) यूजर्स तक सीमित रखने की अनुमति दी है ताकि देश की मौजूदा टेलीकॉम व्यवस्था पर असर न पड़े। साथ ही Starlink को अपने हार्डवेयर को भारत की टेलीकॉम कंपनियों जियो और एयरटेल के माध्यम से ही वितरित करने की शर्त भी रखी गई है।

भविष्य की योजना

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Starlink 2026 में अपनी नेक्स्ट जनरेशन सैटेलाइट्स लॉन्च कर सकती है, जो हर सैटेलाइट से 1,000 Gbps तक की डाटा क्षमता प्रदान करेंगी। इससे यूजर्स को और बेहतर इंटरनेट एक्सपीरियंस मिल सकता है।

अगर सब कुछ योजना के मुताबिक चलता है, तो भारत के दूरदराज इलाकों में इंटरनेट क्रांति लाने के लिए Starlink एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X