भारत में लॉन्च के लिए तैयार Starlink, जानिए क्या होंगे प्लान और स्पीड
भारत में जल्द ही Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink लॉन्च हो सकती है। खबर है कि कंपनी इसको लेकर भारत की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियों जियो और एयरटेल के साथ मिलकर काम कर रही है। स्टारलिंक की खासियत इसकी हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस है, जो 220 Mbps तक की स्पीड भारत में देने की क्षमता रखती है।
यह जानकारी तब सामने आई जब केंद्रीय वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने स्टारलिंक के टॉप अधिकारियों से मुलाकात की और भारत में निवेश और विस्तार की योजना पर चर्चा की।

भारत में कब लॉन्च होगी Starlink?
फिलहाल स्टारलिंक (Starlink) की लॉन्च डेट को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। कंपनी भारत में लाइसेंस और जरूरी सरकारी मंजूरी का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंजूरी मिलते ही सर्विस को फेज वाइज यानी चरणों में रोलआउट किया जाएगा। शुरुआत में स्टारलिंक की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा ग्रामीण और कम-सेवा वाले इलाकों में दी जाएगी।
क्या होगा Starlink का प्लान और कीमत?
स्टारलिंक फिलहाल 125 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है। इसके 5 मिलियन यानी 50 लाख से ज्यादा यूजर्स हैं। अमेरिका में इसकी कीमत $110 (लगभग 9,000 रुपये) प्रति माह है, और सेटअप के लिए $599 (करीब 50,000 रुपये) खर्च आता है।
लेकिन भारत जैसे प्राइस-सेंसिटिव मार्केट में कंपनी इसे किफायती दामों में लॉन्च कर सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत में इसकी मासिक कीमत 1,500 से 2,500 रुपये के बीच हो सकती है। हार्डवेयर कीमत को Jio, Airtel जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी में कम किया जा सकता है।
कहां मिलेगा Starlink का कनेक्शन?
स्टारलिंक की योजना है कि Jio और Airtel के रिटेल स्टोर्स के जरिए स्टारलिंक का हार्डवेयर उपलब्ध करवाया जाए, ताकि ग्राहक सीधे सैटेलाइट इंटरनेट का फायदा उठा सकें। इसके अलावा Vodafone Idea के साथ भी शुरुआती बातचीत चल रही है।
कितनी मिलेगी स्पीड?
स्टारलिंक की खासियत इसकी हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस है, जो 220 Mbps तक की स्पीड भारत में देने की क्षमता रखती है। हालांकि सटीक स्पीड, डेटा लिमिट और बाकी डिटेल्स लॉन्च के वक्त ही सामने आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications








