Home
News

इंटरनेट गिरेगा आसमान से! Elon Musk की Starlink सर्विस कब होगी लॉन्च, कितना होगा प्राइस?

भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी की तस्वीर अब बदलने वाली है। दुनिया के सबसे चर्चित अरबपति Elon Musk की कंपनी Starlink आखिरकार भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च करने जा रही है। यह पहली बार होगा जब भारत के सुदूर इलाकों में भी लोग आसमान से आने वाले इंटरनेट का मजा ले पाएंगे।

वैसे सर्विस के लॉन्च को लेकर लंबे वक्त से खबरें चल रही हैं। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि सर्विस आने वाले महीनों में शुरू हो सकती हैं। आइए इसके बारे में पूरी डिटेल जान लेते हैं।

Elon Musk की Starlink सर्विस कब होगी लॉन्च

Starlink अवेलेबिलिटी और लॉन्च डेट

Starlink को भारत में लगभग सभी जरूरी मंजूरियां मिल चुकी हैं। अब सिर्फ दो औपचारिक कदम बाकी हैं- SATCOM की मंजूरी और स्पेक्ट्रम अलॉटमेंट। उम्मीद है कि ये दोनों प्रक्रियाएं 2025 के अंत तक पूरी हो जाएंगे और स्टारलिंक की सर्विस जनवरी या फरवरी 2026 से भारत में शुरू हो जाएगी। सरकार ने शुरुआती चरण में 20 लाख कनेक्शनों की सीमा तय की है ताकि नेटवर्क स्थिरता बनी रहे।

Starlink India Price?

अगर आप इस स्पेस-बेस्ड इंटरनेट को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको कुछ शुरुआती खर्च करना होगा।

सेटअप चार्ज: लगभग ₹30,000 (या थोड़ा ज्यादा)
मासिक चार्ज: ₹3,300 से शुरू

इस कीमत में यूजर्स को एक सैटेलाइट डिश, वाईफाई राउटर और इंस्टॉलेशन गाइड मिलेगा। Starlink का दावा है कि यह सर्विस खासकर ग्रामीण और नेटवर्क-विहीन इलाकों के लिए गेम-चेंजर साबित होगी।

कितनी तेज होगी इंटरनेट स्पीड?

Starlink के शुरुआती प्लान्स में इंटरनेट स्पीड 25 Mbps से 225 Mbps तक मिलेगी।

Entry Plan: 25 Mbps
Premium Plan: 225 Mbps तक

हालांकि यह स्पीड शहरी यूजर्स के लिए मामूली लग सकती है, लेकिन जिन इलाकों में अभी तक 4G या ब्रॉडबैंड तक नहीं पहुंचा, वहां यह तकनीक क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली है।

भारत के लिए क्यों है Starlink खास?

भारत के लाखों गांव अब भी इंटरनेट की दुनिया से पूरी तरह कटे हुए हैं। Starlink का लक्ष्य है कि हर पहाड़ी, रेतिले या जंगल से घिरे इलाके तक सैटेलाइट के जरिए बिना टावर के हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाया जा सके।

इससे न सिर्फ शिक्षा, हेल्थकेयर और डिजिटल बैंकिंग को ताकत मिलेगी, बल्कि ग्रामीण इलाकों में डिजिटल इंडिया मिशन को भी नई उड़ान मिलेगी।

Starlink क्या है और कैसे काम करता है?

Starlink, SpaceX की एक परियोजना है जो लो अर्थ ऑर्बिट (Low Earth Orbit) में हजारों छोटे सैटेलाइट्स के जरिए इंटरनेट सिग्नल भेजती है। ये सैटेलाइट्स मिलकर एक नेटवर्क बनाते हैं और यूजर के घर पर लगे डिश एंटीना को डेटा ट्रांसमिट करते हैं।

Elon Musk की Starlink अगर तय समय पर लॉन्च होती है, तो यह भारत के इंटरनेट इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगी। ₹30,000 सेटअप और ₹3,300 मासिक कीमत पर मिलने वाला यह इंटरनेट ग्रामीण भारत को डिजिटल इंडिया की मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X